फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NED T20 World Cup 2022: India vs Netherlands Weather Forecast, Pitch Report Sydney Stadium

IND vs NED Weather: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बाद भारत का खेल बिगाड़ सकती है बारिश, जानें सिडनी के मौसम का हाल

Thu, 27 Oct 2022 08:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 08:12 AM IST
सार

बारिश की वजह से इंग्लैंड की टीम को हार झेलनी पड़ी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा, जबकि दोनों टीमों के पास दो अंक हासिल करने का मौका था। अब बारिश भारत का भी खेल बिगाड़ सकती है। 
 

विज्ञापन
IND vs NED T20 World Cup 2022: India vs Netherlands Weather Forecast, Pitch Report Sydney Stadium
भारत बनाम नीदरलैंड मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में बारिश अब तक कई टीमों का खेल बिगाड़ चुकी है। अब भारत और नीदरलैंड के बीच मैच में भी बारिश बाधा बन सकती है। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ था और इस मुकाबले के दौरान भी बारिश की आशंका जताई गई थी। हालांकि, मैच से पहले मेलबर्न का मौसम साफ हो गया और पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिला। टीम इंडिया अधिकतर समय इस मैच में पीछे रही, लेकिन अंत में जीत हासिल की। हालांकि, दूसरे मैच में बारिश भारत का खेल बिगाड़ सकती है। 
विज्ञापन


टी 20 विश्व कप में भारत का दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ है और टीम इंडिया की जीत तय मानी जा रही है। यह मैच जीतने पर भारत को दो अंक मिलेंगे और चार अंकों के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर भारत को एक अंक का नुकसान हो सकता है और भारतीय टीम को एक अंक से संतोष करना पड़ सकता है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा निकला तो इंग्लैंड की तरह भारत भी मैच हार सकता है। 
विज्ञापन

ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के लिए बारिश बनी बाधा
इस टूर्नामेंट में बारिश अब तक तीन बड़ी टीमों का खेल बिगाड़ चुकी है। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के मैच में बारिश आई। अफ्रीकी टीम यह मैच जीतने की कगार पर थी। एक या दो ओवर का खेल और होने पर दक्षिण अफ्रीका का जीतना तय था, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया और दक्षिण अफ्रीका को एक अंक का नुकसान हुआ। इसके बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के मैच में बारिश आई। मैच से पहले इंग्लैंड की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन बारिश की वजह से हालात बदले और अंत में आयरलैंड डकवर्थ लुईस नियम से यह मुकाबला पांच रन से जीत गया। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मैच में तो बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। 

IND vs NED: पहली बार टी20 नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत, जीत हासिल कर सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत-नीदरलैंड मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
भारत और नीदरलैंड के बीच मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश नहीं होगी और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, आसमान में बादल बने रहेंगे। ऐसे में बारिश की संभावना को नहीं नकारा जा सकता। साथ ही बादलों के रहने से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इस मैच से पहले और टॉस के दौरान बारिश हो सकती है। इस वजह से टॉस में देरी हो सकती है, लेकिन बाद में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस मैच नतीजा जरूर निकलेगा।

कैसी रहेगी पिच?
सिडनी में इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया था और न्यूजीलैंड ने 200 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था। इस मैच में भी उसी पिच का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, 40 ओवर पुरानी पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार होगी। तेज गेंदबाजों को पिच से ज्यादा उछाल या गति नहीं मिलेगी, लेकिन धीमी गेंदे ज्यादा प्रभावी होंगी और मिश्रण करने वाले गेंदबाज सफल रहेंगे। 

T20 World Cup: इंग्लैंड दूसरी बार बना आयरलैंड का शिकार, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी उसके उलटफेर से नहीं बचे

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंडः विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद/रोलोफ वैन डेर मर्व, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed