IND vs NAM Live Streaming: जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे विराट-शास्त्री और टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। अब उसे औपचारिकता के लिए नामीबिया के खिलाफ सोमवार को आखिरी मुकाबला खेलना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में आगे के रास्ते बंद हो चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। अब उसे औपचारिकता के लिए नामीबिया के खिलाफ सोमवार को आखिरी मुकाबला खेलना है। सुपर 12 स्टेज से ही बाहर होने वाली टीम इंडिया के लिए यह वर्ल्ड कप का जहां अपना आखिरी मुकाबला होगा तो वहीं बतौर कप्तान विराट कोहली अपना आख़िरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और मुख्य कोच रवि शास्त्री अपने कार्यकाल का अंतिम मुक़ाबला खेलेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों इस मैच को जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।
कब खेला जाएगा भारत-नामीबिया के बीच मुकाबला?
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का 42वां मुकाबला भारत-नामीबिया के बीच सोमवार यानी आठ नवंबर को खेला जाएगा।
कहां होगी भारत-नामीबिया के बीच टी-20 की भिड़ंत?
यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा मैच?
मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-नामीबिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।
कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
संभावित एकादश:
भारत
केएल राहुल, इशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया
स्टेफ़ान बार्ड, जेन ग्रीन, क्रेग विलियम्स, एरार्ड इरास्मस (कप्तान), डेविड वीसा, जेजे स्मिट, यान फ़्रीलिंक, यान निकोल लॉफ़्टी-इटन, रुबेन ट्रंपलमन, माइकल वैन लिंगेन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़/ बेन शिकोंगो