{"_id":"631013fa867eac6aac3dc7ae","slug":"ind-vs-hkg-analysis-asia-cup-rohit-sharma-kl-rahul-fail-against-hong-kong-suryakumar-yadav-virat-kohli-shine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs HKG Analysis: हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ भी ओपनर्स फेल, सूर्यकुमार और कोहली चमके, तेज गेंदबाजों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs HKG Analysis: हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ भी ओपनर्स फेल, सूर्यकुमार और कोहली चमके, तेज गेंदबाजों ने बढ़ाई चिंता
Thu, 01 Sep 2022 07:37 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 01 Sep 2022 07:37 AM IST
सार
भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हॉन्गकॉन्ग जैसी टीम 150 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही। उसने पांच विकेट पर 152 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने एशिया कप में अपना दूसरा मुकाबला बुधवार (31 अगस्त) को हॉन्गकॉन्ग से जीता। उसने कमजोर कही जाने वाली टीम हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम करके सुपर-4 में जगह बना ली है। उसने पिछले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ टीम इंडिया जीत तो गई, लेकिन उसके प्रदर्शन को शानदार नहीं कहा जा सकता।
भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हॉन्गकॉन्ग जैसी टीम 150 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही। उसने पांच विकेट पर 152 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ने अर्धशतक लगाए। वहीं, गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
भारत के लिए इस मैच में क्या अच्छा हुआ?
विराट कोहली फॉर्म में लौटे: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे। उन्होंने तब 34 गेंद पर 35 रन की पारी खेली थी। कोहली ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक लगाकर यह बता दिया है कि वह फॉर्म में आ गए हैं। विराट ने 44 गेंद पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 134.09 का रहा।
कोहली ने टीम के लिए एक छोर संभाले रखा और विकेट नहीं गिरने दिया। उन्होंने छह महीने बाद अर्धशतक लगाया। विराट ने पिछला अर्धशतक कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। तब 52 रन बनाए थे। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका यह 31वां अर्धशतक है। अब उनसे आने वाले मुकाबलों में टीम को बड़ी पारी की उम्मीदें हैं।

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने मचाया तूफान: सूर्यकुमार इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सात पारियों में तीसरी बार 50 के स्कोर को पार किया है। 10 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। उसके बाद दो अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ 76 रन बनाए थे। अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नाबाद 68 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने 26 गेंद की पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए।
सूर्यकुमार जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तब सात ओवर बचे थे। भारत ने दो विकेट पर 94 रन बनाए थे। यहां से सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। कोहली दूसरे छोर पर उनकी बल्लेबाजी को देखते रहे। पारी समाप्त होने के बाद उन्होंने झुकते हुए सूर्यकुमार को सलाम भी किया।

भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी भुवनेश्वर, जडेजा और चहल की धारधार गेंदबाजी: पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाने वाले भुवनेश्वर ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ भी जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में 15 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली। जडेजा की बात करें तो उन्हें भी एक सफलता मिली। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, चहल ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन दिए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। चहल ने 4.50 की इकोनॉमी से रन दिए।
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए इस मैच में क्या खराब हुआ?
ओपनर्स फिर फेल: रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी लगातार दूसरे मैच में फेल रही। रोहित ने 13 गेंद पर 21 रन बनाकर अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। दो चौके और एक छक्का लगाकर आयुष शुक्ला की गेंद पर आउट हो गए। रोहित लगातार पांचवें टी20 में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उनके बाद केएल राहुल काफी देर तक क्रीज पर जूझते रहे। वह 39 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। राहुल हॉन्गकॉन्ग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी 100 की स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए। उनका स्ट्राइक रेट 92.31 का था।

आवेश खान और अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
आवेश और अर्शदीप महंगे साबित हुए: आवेश खान लगातार तीसरे मैच में महंगे साबित हुए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो ओवर में 20 रन दिए थे। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दो ओवर में 19 रन दे दिए। वह सिर्फ एक विकेट ले सके। अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ तो चार ओवर में 53 रन लुटा दिए। उन्हें एक सफलता मिली। अगर उन्हें अगले मैच में जगह मिलती है तो टीम में बने रहने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
अर्शदीप की बात करें तो यह उनका 12वां टी20 मैच था। उनके नाम अब कुल 12 विकेट हो गए। वह लगातार दूसरे मैच में महंगे साबित हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 8.60 की इकोनॉमी से रन दिए थे। अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 11 की इकोनॉमी रेट से रन दिए। अर्शदीप और आवेश को आने वाले मैचों में भुवनेश्वर का साथ बेहतर तरीके से देना होगा।