फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal bought dream home, bought a house worth Rs 5.4 crore in Mumbai X BKC

IND vs ENG: यशस्वी ने खरीदा सपनों का आशियाना, मुंबई में खरीदा 5.4 करोड़ रुपये का घर; कभी टेंट में कटती थी रात

Thu, 22 Feb 2024 01:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

22 साल के यशस्वी का क्रिकेट के प्रति जूनुन  उन्हें यूपी के भदोही से मुंबई ले आया। यशस्वी ने मुंबई में आजाद मैदान में क्रिकेट की बारीकी सीखी और अब अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal bought dream home, bought a house worth Rs 5.4 crore in Mumbai X BKC
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। करियर के शुरुआती दिनों में संघर्ष करने वाले यशस्वी आज कामयाबी की ऊंचाई छू रहे हैं। सिर्फ प्रोफेशनल करियर में ही नहीं, बल्कि उन्होंने निजी जिंदगी में भी एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

लियासेज फोरास की रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी ने मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में टेन बीकेसी (X BKC) प्रोजेक्ट में 5.4 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट का आकार 1,100 वर्ग फुट है और अभी अंडरकंस्ट्रक्शन है। इस फ्लैट की डील सात जनवरी 2024 को यशस्वी द्वारा रजिस्टर करवाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी को यह अपार्टमेंट इसी साल सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल का बचपन बहुत कठिनाई में गुजरा है। उनके संघर्ष की कहानी तो सबने सुनी है। उन्हें गोलगप्पे तक बेचने पर मजबूर होना पड़ा था। कभी टेंट में रहकर रात गुजारने वाले 22 साल के यशस्वी का क्रिकेट के प्रति जूनुन  उन्हें यूपी के भदोही से मुंबई ले आया। यशस्वी ने मुंबई में आजाद मैदान में क्रिकेट की बारीकी सीखी और अब अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर रहे हैं। मुंबई में इस अलीशान मकान को खरीदने से पहले उन्होंने ठाणे में पांच BHK फ्लैट भी खरीदा था। 
विज्ञापन

यशस्वी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में नाबाद 214 रन की पारी खेल सबको अपना दीवाना बना दिया था। उन्होंने इस पारी में 12 छक्के जड़े थे जो किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा है। भारत ने राजकोट में इंग्लैंड के सामने 557 रन का लक्ष्य रखा था और जवाब में इंग्लिश टीम 122 रन पर सिमट गई थी। भारत ने इस टेस्ट को 434 रन से जीता था, जो टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में यशस्वी ने 209 रन की पारी खेली थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में तीन मैचों की छह पारियों में 545 रन बना चुके हैं। किसी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन के सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड से वह बस कुछ ही रन दूर हैं। यशस्वी के पास अभी दो टेस्ट की चार पारियां बची हैं और वह गावस्कर को पीछे छोड़ सकते हैं। उन्हें आने वाले समय का सुपरस्टार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed