{"_id":"65ae8f7c212135f4a80b725c","slug":"ind-vs-eng-who-will-take-virat-kohli-place-in-team-india-cheteshwar-pujara-sarfaraz-khan-or-rajat-patidar-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: विराट कोहली की जगह भारतीय टीम में कौन होगा शामिल? पुजारा, सरफराज या रजत पाटीदार, देखें सबके आंकड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: विराट कोहली की जगह भारतीय टीम में कौन होगा शामिल? पुजारा, सरफराज या रजत पाटीदार, देखें सबके आंकड़े
Mon, 22 Jan 2024 09:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:23 PM IST
सार
कोहली ने पारिवारिक कारणों से छुट्टी मांगी है। कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन को उन्होंने इस बारे में पहले ही बता दिया था। कोहली को बोर्ड ने छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी को हैदराबाद में शुरू होगी। इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने बताया कि कोहली ने पारिवारिक कारणों से छुट्टी मांगी है। कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन को उन्होंने इस बारे में पहले ही बता दिया था। कोहली को बोर्ड ने छुट्टी दे दी है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी सीरीज में कोहली की जगह कौन टीम में शामिल होगा? चौथे नंबर पर विराट के स्थान पर टेस्ट में कौन खेलेगा? इसके लिए तीन नाम सामने आ रहे हैं। हम उनके बारे में आंकड़ों के साथ आपको बता रहे हैं...
विज्ञापन
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य हैं। पाटीदार चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह के अंत में अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए पहले अनौपचारिक टेस्ट में 151 रन की पारी खेली थी। इससे पहले पाटीदार ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ही दो दिवसीय अभ्यास मैच में 111 रन बनाए थे। 30 साल के पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके आंकडे जबरदस्त हैं।
पाटीदार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 45.97 की औसत से 4000 रन बनाए हैं। रजत ने 12 शतक भी लगाए हैं। मध्य प्रदेश को रणजी चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। रजत ने 2021-22 सीजन में नौ पारियों में 82.25 की औसत से 658 रन बनाए थे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर थे। रजत ने मुंबई के खिलाफ फाइनल में मैच जिताने वाला शतक भी लगाया था। पाटीदार एड़ी की चोट के कारण लगभग नौ महीने तक बाहर रहे। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। पिछले साल दिसंबर में रजत ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था।

सरफराज खान
सरफराज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले सरफराज खान ने पिछले चार रणजी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हालांकि, इंडिया ए के लिए उनकी खराब फॉर्म ने उन्हें कुछ हद तक कतार में पीछे कर दिया है। सरफराज ने 2020 से प्रथम श्रेणी में 82.46 की औसत से 2000 हजार या उससे अधिक रन बनाए हैं। शॉर्ट-पिच गेंदबाजी को संभालने की उनकी क्षमता पर बार-बार सवाल उठाए गए हैं। सरफराज स्पिन के एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं और टर्न लेने वाली पिचों पर मध्य क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
सरफराज ने प्रथम श्रेणी मैचों में 65 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान 13 शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 3751 रन बनाए हैं। उनका औसत 68.20 है। उन्होंने दो सप्ताह पहले दो दिवसीय अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 96 रन बनाए थे। पिछले हफ्ते उन्होंने इसी टीम के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था।

चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से चेतेश्वर पुजारा टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में रणजी ट्रॉफी के दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 20 हजार रन पूरे किए थे। वह ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। पुजारा ने रणजी के इस सीजन में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने झारखंड के खिलाफ 243 रन की पारी खेली थी। उसके बाद अगली चार पारियों में क्रमश: 49, 43, 43 और 66 रन बनाए। पुजारा के पास 103 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। अनुभव और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनका चयन हो सकता है।