फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपलब्धि: फिर शतक से चूके विराट, लेकिन सचिन के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Tue, 23 Mar 2021 04:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Mar 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli second Indian after Sachin Tendulkar to cross 10,000 international runs at home
विराट कोहली - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को पुणे में यहां पहला वनडे खेला जा रहा है। मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर से शानदार खेल दिखाते हुए अपना 61वां एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान विराट ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की।

IND vs ENG: Virat Kohli second Indian after Sachin Tendulkar to cross 10,000 international runs at home
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

विराट अब सचिन तेंदुलकर (14192) के बाद घरेलू जमीन पर 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। हालांकि उन्होंने इस उपलब्धि को 176वें मैच में ही हासिल किया है, जो किसी भी खिलाड़ी की तुलना में सबसे तेज है। 

IND vs ENG: Virat Kohli second Indian after Sachin Tendulkar to cross 10,000 international runs at home
virat sachin

बता दें कि विराट कोहली अभी तक 432 मैचों में 55 की औसत से 22689 अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं। जबकि इस मामले में सचिन तेंदुलकर आज भी सबसे आगे हैं। सचिन ने अपने करियर में 664 मैचों में 48 की औसत से 34357 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli second Indian after Sachin Tendulkar to cross 10,000 international runs at home
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को भी एक मामले में पछाड़ दिया है। विराट ने अब  एकदिवसीय क्रिकेट में 104 बार पचास से अधिक का स्कोर किया है, जबकि कैलिस ने 103 बार ऐसा किया था। 

विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli second Indian after Sachin Tendulkar to cross 10,000 international runs at home
विराट कोहली - फोटो : social media

बात करें विराट के पहले वनडे के प्रदर्शन की तो उन्होंने वुड की गेंद पर आउट होने से पहले 60 गेंदों में 56 रन बनाए। विराट ने दूसरे विकेट के लिए शिखर धवन के साथ मिलकर 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। उन्होंने अपनी पारी  के दौरान छह चौके लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed