फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Virat Kohli achieve milestone, equals MS Dhoni Test captaincy record in India

विराट ने बतौर कप्तान हासिल की एक और खास उपलब्धि, इस मामले में की धोनी की बराबरी

Tue, 16 Feb 2021 02:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Feb 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Virat Kohli achieve milestone, equals MS Dhoni Test captaincy record in India
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार वापसी करते हुए चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार चार टेस्ट मैच हारने के बाद यह जीत हासिल की। इंग्लैंड के खिलाफ 317 रनों की विशाल जीत के साथ ही विराट कोहली ने बतौर कप्तान एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। 

विज्ञापन


विराट कोहली ने अब घरेलू जमीन पर टेस्ट में सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट की कप्तानी में भारत की घर में यह 21वीं जीत है, जबकि पूर्व कप्तान धोनी की कप्तानी में भी भारतीय टीम ने इतने ही मुकाबले जीते थे। 
विज्ञापन


आंकड़ों में बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 28 मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे 21 में जीत, दो में हार और पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 मुकाबलों में 21 जीत, तीन हार और छह ड्रॉ खेले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विराट की अगुवाई में टीम इंडिया को पिछले चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन चेपॉक में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने टीम को एकजुट किया और कुछ अच्छे फैसले और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शनों की बदौलत जीत हासिल करने में सफल रहे।


फिलहाल भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा जो डे-नाईट होगा। दोनों टीमों के बीच पहली बार गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed