फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test Series 2025 Team India Players Practice Session in England BCCI Share video

IND vs ENG: इंग्लैंड पहुंचते ही तैयारियों में जुटी भारतीय टीम, फील्डिंग अभ्यास किया; फुटबॉल का भी लुत्फ उठाया

Sun, 08 Jun 2025 12:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Jun 2025 12:36 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम कोच गंभीर के देखरेख में अभ्यास करती नजर आ रही है। इस दौरान गिल भी अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Series 2025 Team India Players Practice Session in England BCCI Share video
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Video Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम ने इंग्लैंड पहुंचने के साथ ही टेस्ट सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय टीम शनिवार को इंग्लैंड पहुंची थी। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया की यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। 
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की करेगी शुरुआत
इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। गिल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत इस सीरीज में उपकप्तान की भूमिका में होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम कोच गंभीर के देखरेख में अभ्यास करती नजर आ रही है। इस दौरान गिल भी अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने वॉर्म-अप किया और फिर फील्डिंग अभ्यास भी करते दिखे। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेलने का भी आनंद लिया। गंभीर पूरे सत्र के दौरान खिलाड़ियों पर नजर रखे रहे और उन्होंने कुछ खिलाड़ियों से बात भी की। राहत की बात यह है कि अभ्यास में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी हिस्सा लिया। बुमराह का कार्यभार प्रबंध चिंता का विषय रहता है। भारत को टेस्ट सीरीज से पहले 13 से 16 जून तक बेकेनहैम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंट्रा स्क्वाड मैच खेलना है। 

विज्ञापन

18 साल का सूखा समाप्त करने की चुनौती
गिल नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके सामने चुनौती बड़ी है। गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम बदलाव के दौर से गुजरी है और अब उसे नतीजे देने होंगे। दरअसल, भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में सभी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या गिल-गंभीर की ये जोड़ी 18 साल का सूखा समाप्त कर पाएगी? भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस वक्त तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। 2007 के बाद से भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed