WI Inning
122/6 (13.3 ov)
Sherfane Rutherford 33(20)*
Matthew Forde 1 (1)
IND elected to bowl
{"_id":"686ff4225a4d4091dd093219","slug":"ind-vs-eng-test-gavaskar-compares-pant-with-alcaraz-says-you-have-got-to-expect-the-unexpected-from-both-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सुनील गावस्कर को ऋषभ पंत में दिखी अल्कारेज की झलक, बोले- दोनों खिलाड़ी अपने-अपने खेलों के शोमैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: सुनील गावस्कर को ऋषभ पंत में दिखी अल्कारेज की झलक, बोले- दोनों खिलाड़ी अपने-अपने खेलों के शोमैन
Thu, 10 Jul 2025 10:41 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:41 PM IST
सार
गावस्कर ने भारत के पंत की तुलना विंबलडन एकल के गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से की है। विंबलडन की मेजबानी कर रहे प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब का दौरा करने के बाद गावस्कर ने कहा कि पंत और अल्कारेज काफी हद तक एक जैसे हैं।
विज्ञापन
पंत-गावस्कर-अल्कारेज
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तुलना कार्लोस अल्कारेज से की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करके अपने-अपने खेलों को रोमांचक बना दिया है। बता दें कि, पंत इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
गावस्कर ने पंत की तुलना अल्कारेज से की
गावस्कर ने भारत के पंत की तुलना विंबलडन एकल के गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से की है। विंबलडन की मेजबानी कर रहे प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब का दौरा करने के बाद गावस्कर ने कहा कि पंत और अल्कारेज काफी हद तक एक जैसे हैं।
गावस्कर ने 'स्टार स्पोर्ट्स' पर कहा, 'अल्कारेज बहुत अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और उनके पास सभी शॉट खेलने की क्षमता है। वह कभी-कभी थोड़े शोमैन भी हो सकते हैं जब आपको लगता है कि उन्हें शॉट लगाकर प्वाइंट जीतना चाहिए तो वह ड्रॉप शॉट लगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन लोग यही देखने आते हैं, यह ऋषभ पंत को देखने जैसा है। पंत के साथ आपको अप्रत्याशित की उम्मीद करनी होती है। इसी तरह अल्कारेज के साथ आपको अप्रत्याशित की उम्मीद करनी होती है। यही बात उन्हें इतना रोमांचक बनाती है।'

जोकोविच को 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतते देखना चाहते हैं गावस्कर
विंबलडन और भारत की इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज एक साथ होने के कारण कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब में टेनिस का आनंद लेते देखे गए हैं। गावस्कर ने कहा कि वह यहां के प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान लॉर्ड्स से अधिक बार ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब जाते हैं। गावस्कर ने भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज से कहा, 'इस समय के आसपास जब भी मैं इंग्लैंड में होता हूं तो मैं विंबलडन देखने जाता हूं लेकिन अगर भारत नहीं खेल रहा होता है तो मैं शायद ही लॉर्ड्स जाता हूं। तो हां, कोई कह सकता है कि मैं लॉर्ड्स जाने से अधिक बार यहां आता हूं। मैं चाहता हूं कि जोकोविच जीतें क्योंकि यह उनका 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब होगा। किसी ने भी 25 ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीते हैं इसलिए यह शानदार होगा। मेरा दिल जोकोविच के लिए है लेकिन मुझे लगता है कि मेरा दिमाग अल्कारेज के लिए है।'