फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng test 2025 michael vaughn reacted on indian teams poor fielding fans trolled know details

IND vs ENG: भारतीय टीम की खराब फील्डिंग पर माइकल वॉन ने कसा तंज, दिया कोचिंग का ऑफर; फैंस ने लिया आड़े हाथ

Tue, 24 Jun 2025 08:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 24 Jun 2025 08:56 PM IST
सार

पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम को फील्डिंग की कोचिंग देने का ऑफर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'आप सभी को बता दूं कि मैंने खुद को भारत में फील्डिंग कोच के रूप में पेश किया है।' वॉन के इस ऑफर पर भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है।

विज्ञापन
ind vs eng test 2025 michael vaughn reacted on indian teams poor fielding fans trolled know details
माइकल वॉन - फोटो : Michael Vaughan-instagram

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक खराब नहीं रही है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में कुल चार कैच ड्रॉप किए। इस पर अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तंज कसा है। 
विज्ञापन

माइकल वॉन ने दिया भारतीय टीम को फील्डिंग की कोचिंग का ऑफर
पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम को फील्डिंग की कोचिंग देने का ऑफर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'आप सभी को बता दूं कि मैंने खुद को भारत में फील्डिंग कोच के रूप में पेश किया है। मेरी अकादमी में बहुत अच्छा कारोबार चल रहा है।' वॉन के इस ऑफर पर भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस वॉन का एक वीडियो साझा कर रहे हैं जिसमें उन्हें फील्डिंग के दौरान कैच छोड़ते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जायसवाल ने छोड़ा डकेट का कैच
पांचवें दिन जायसवाल ने डकेट का कैच छोड़ा था। उस वक्त इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डकेट  97 रन के स्कोर पर थे। उन्होंने इस जीवनदान का फायदा उठाया और 121 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। दूसरी पारी में डकेट 170 गेंदों में 21 चौके और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed