फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG T20 Series: India Squad for Ireland series will play first T20I vs England; Virat Kohli, Pant jadeja Shreyas will join from second t20

IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भी हार्दिक पांड्या करेंगे कप्तानी, सामने आई बड़ी वजह

Wed, 29 Jun 2022 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Jun 2022 09:32 PM IST
सार

बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड को ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 के लिए बरकरार रखा जाएगा।

विज्ञापन
IND vs ENG T20 Series: India Squad for Ireland series will play first T20I vs England; Virat Kohli, Pant jadeja Shreyas will join from second t20
आयरलैंड दौरे पर गई टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। टी-20 सीरीज का पहला मैच सात जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, टेस्ट पांच जुलाई को खत्म होगा। ऐसे में बीसीसीआई ने टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को आराम देने के लिए बड़ा फैसला लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आयरलैंड में खेलने वाली टीम इंडिया ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में उतरेगी। ऐसे में विराट कोहली, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को टेस्ट और टी-20 सीरीज के बीच गैप मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सिलेक्शन कमेटी ने टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को टी-20 सीरीज में खेलने से पहले तीन दिन का रिकवरी टाइम दिया है। साउथैम्पटन में पहले टी-20 के बाद दूसरा टी-20 नौ जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई और चेतन शर्मा के नेतृत्व में सिलेक्शन कमेटी सीधे दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।
विज्ञापन

बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड को ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 के लिए बरकरार रखा जाएगा। इसके बाद दूसरे टी-20 से बाकी भारतीय स्टार्स, जिसमें कोहली, रोहित (फिट रहे तो), बुमराह, पंत और जडेजा टीम में वापसी करेंगे। 

सूत्र ने बताया- एक बार आराम मिलने के बाद टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को सीमित ओवर क्रिकेट के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। इसमें तीन टी-20 के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी शामिल है। हालांकि, आयरलैंड जाने वाली भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टी-20 सीरीज में टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया एक और तीन जुलाई को डर्बीशायर और नॉर्थैम्पटनशायर के खिलाफ दो टी-20 प्रैक्टिस मैच खेलेगी। ऐसे में कोच वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ इंग्लैंड में रुक सकते हैं, क्योंकि राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed