फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Ravichandran Ashwin became first Indian bowler to take 100 wickets in test matches against England

IND vs ENG: अश्विन ने टेस्ट में रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Fri, 23 Feb 2024 01:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Feb 2024 01:00 PM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बेन डकेट, ओली पोप और जैक क्राउली को आउट कर इंग्लिश टीम को शुरुआती तीन झटके दिए। उसके बाद अश्विन ने बेयरस्टो को आउट कर दिया।

विज्ञापन
IND vs ENG Ravichandran Ashwin became first Indian bowler to take 100 wickets in test matches against England
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच के दौरान भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अश्विन ने रांची में शुक्रवार (23 फरवरी) को इंग्लैंड की पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। अश्विन ने टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 100वां विकेट लिया। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बेन डकेट, ओली पोप और जैक क्राउली को आउट कर इंग्लिश टीम को शुरुआती तीन झटके दिए। उसके बाद अश्विन ने बेयरस्टो को आउट कर दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में वह 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले इंग्लिश टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG Ravichandran Ashwin became first Indian bowler to take 100 wickets in test matches against England
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
गेंदबाज देश मैच विकेट
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 37 145
रविचंद्रन अश्विन भारत 23 100*
बीएस चंद्रशेखर भारत 23 95
अनिल कुंबले भारत 19 92
बिशन सिंह बेदी भारत 22 85
कपिल देव भारत 27 85
स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 24 74
इशांत शर्मा भारत 23 67
रवींद्र जडेजा भारत 19 64*
बॉब विलिस इंग्लैंड 17 62

(*भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा मैच जारी है और अश्विन-जडेजा के विकेटों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।)

IND vs ENG Ravichandran Ashwin became first Indian bowler to take 100 wickets in test matches against England
अश्विन - फोटो : BCCI
खास लिस्ट में दर्ज हुआ अश्विन का नाम
अश्विन किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 100 विकेट हासिल करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज गिफेन ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के मोनी नोबल ने इंग्लैंड, इंग्लैंड के विलफ्रेड रोड्स ने ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के गारफील्ड सोबर्स ने इंग्लैंड, इंग्लैंड के इयान बॉथम ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया है। अश्विन ने 23 मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ के खिलाफ 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा कर लिया। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ इयान बॉथम हैं। बॉथम ने ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ 22 मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed