फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिराज को भी मिला द्रविड़ का गुरुमंत्र, एक सुझाव से और धारदार हो गई गेंदबाजी

Fri, 05 Mar 2021 12:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Rahul Dravid sir told me to focus on line length and fitness, he help me a lot says mohammed siraj
मोहम्मद सिराज और राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू हो चुका है। बुमराह की गैरमौजूदगी में सभी को उम्मीद थी कि 48 टेस्ट के अनुभव वाले 33 वर्षीय तेज गेंदबाज उमेश यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम प्रबंधन ने चार टेस्ट के अनुभव वाले 26 वर्षीय मोहम्मद सिराज को मौका दिया। 



सिराज ने भी इस भरोसे को कायम रखते हुए भारत को पहले दिन दो बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पहले जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू किया और फिर शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का शिकार किया। दोनों ही विकेट कहीं से भी तुक्का नहीं थे और इसमें सिराज का दिमाग और प्रतिभा साफ दिखी। कॉमेंटेटर भी उनकी तारीफ करते दिखे। 

IND vs ENG Rahul Dravid sir told me to focus on line length and fitness, he help me a lot says mohammed siraj
मोहम्मद सिराज - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia

लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने बड़े खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने वाले सिराज ने तब तीन टेस्ट मैच में 13 विकेट चटकाकर सभी को प्रभावित किया था। उस वक्त भी उन्होंने डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जैसे स्टार खिलाड़ियों का विकेट निकाला था। 

IND vs ENG Rahul Dravid sir told me to focus on line length and fitness, he help me a lot says mohammed siraj
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter

सिराज ने तेजी से टेस्ट क्रिकेट में पहचान बनाई है और सभी को हैरान किया। अपने प्रदर्शन के दम पर वे हर बार चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में सफल हो रहे हैं। लेकिन सिराज की सफलता के पीछे उनके गुरु रह चुके दिग्गज राहुल द्रविड़ का हाथ है, जिसे उन्होंने खुद स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Rahul Dravid sir told me to focus on line length and fitness, he help me a lot says mohammed siraj
मोहम्मद सिराज

सिराज भारतीय टीम में जगह बनाने से पहले इंडिया ए की तरफ से खेले थे और रणजी ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। सिराज ने बताया, 'रणजी ट्रॉफी के दौरान राहुल सर ने मुझे देखा था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने मुझे गेंदबाजी के लिए कुछ सुझाव दिए थे।'

विज्ञापन
IND vs ENG Rahul Dravid sir told me to focus on line length and fitness, he help me a lot says mohammed siraj
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय गेंदबाज ने कहा, 'राहुल (द्रविड़) भाई ने बताया, धैर्य रखना, लाइन और लेंथ पकड़ के रखना। बस ये दो चीज करो और फिटनेस पर ध्यान दो। वही कर रहा हूं। उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया और मुझे इसका फायदा मिल रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed