{"_id":"6041c72c8ebc3ec8be55580c","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-failed-again-registered-most-ducks-as-an-indian-test-captain-equals-dhoni-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर फेल हुए विराट कोहली, शून्य पर आउट होते ही बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर फेल हुए विराट कोहली, शून्य पर आउट होते ही बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी की बराबरी की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म अभी बरकरार है। पिछले 15 महीने से अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए तरस रहे कोहली का इंतजार फिर बढ़ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट की पहली पारी में टीम को विराट से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन कप्तान इसपर खरे नहीं उतरे।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन विराट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट ने आठ गेंदें खेली और फिर बेन स्टोक्स की गेंद पर फोक्स को कैच देकर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसी के साथ विराट ने अपने नाम पर कई अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिए।
2 of 5
विराट कोहली, एमएस धोनी
- फोटो : icc
विराट ने अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने टेस्ट में बतौर कप्तान शून्य पर आउट होने के मामले में धोनी की बराबरी कर ली है। दोनों बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में आठ बार शून्य पर आउट हुए हैं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @WisdenCricket
यही नहीं विराट के करियर में यह दूसरी बार है जब वे किसी टेस्ट सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले 2014 में उन्हें लियाम प्लंकेट और जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया था, जबकि इस सीरीज में मोईन अली और अब बेन स्टोक्स ने उनका खाता नहीं खुलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारतीय कप्तान ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में अपना आखिरी शतक लगाया था। इसके बाद से वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter@BCCI
बात करें विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के प्रदर्शन की तो उन्होंने छह पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं और दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। कुल मिलाकर अभी तक उन्होंने सिर्फ 172 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।