भारतीय टीम की तरफ से पहले वनडे में डेब्यू करने वाले कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। दाएं हाथ के 25 वर्षीय गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को अपना वनडे डेब्यू किया और पहले ही मैच में खास उपलब्धि हासिल कर ली।
डेब्यू में ही प्रसिद्ध हुए कृष्णा: तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, पहले मैच को बनाया यादगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा के नाम अब भारत की तरफ से वनडे में पदार्पण करते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर नोएल डेविड का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डेविड ने इससे पहले 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।
Superb start for @prasidh43! 👌👌
— BCCI (@BCCI) March 23, 2021
A debut to remember 🔝#TeamIndia #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/nqLxrznfWh
बात करें कृष्णा के डेब्यू मैच की तो पुणे में खेले गए मुकाबले में हालांकि प्रसिद्ध के लिए शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने इस भारतीय गेंदबाज के खिलाफ तेजी से रन बनाए। दोनों ने मिलकर प्रसिद्ध के पहले स्पेल में तीन ओवर में 37 रन जड़ दिए। हालांकि इसके बाद विराट ने गेंदबाजी में बदलाव किया और फिर कृष्णा को कुछ ओवरों के बाद दूसरा स्पेल दिया।
कृष्णा ने इस बार पूरी तैयारी के साथ जबरदस्त वापसी की और सबसे पहले जेसन रॉय को पवेलियन भेजा और फिर दो ओवर के अंदर ही बेन स्टोक्स का भी विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने अपने आखिरी स्पेल में सैम बिलिंग्स और टॉम कुरेन का भी शिकार किया। कुल मिलाकर उन्होंने मैच में चार अंग्रेजों का विकेट चटकाया और मैच के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
बताते चले कि भारत ने मंगलवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड को 66 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर भारतीय टीम ने क्रुणाल, शिखर धवन (98), कप्तान विराट (56) और लोकेश राहुल (62*) की पारियों से 5 विकेट पर 317 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम जॉनी बेयरस्टो (94), जेसन रॉय (46) के बीच पहले विकेट पर 135 रन की साझेदारी के बावजूद 42.1 ओवरों में 251 रन पर सिमट गई। प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा शार्दुल ने 37 रन पर तीन और भुवनेश्वर कुमार ने 30 रन पर दो विकेट लेकर जीत में हिस्सेदारी की।