फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: 'Pant giving new look to Test cricket with bat', Former Aussie Greg Chappell fan of Rishabh Pant

IND vs ENG: 'अपने बल्ले से क्रिकेट को नया रूप दे रहे हैं ऋषभ', पंत का मुरीद हुआ यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Thu, 26 Jun 2025 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Jun 2025 09:10 AM IST
सार

चैपल ने कहा कि भारत के टेस्ट उप कप्तान पंत ऐसे शॉट खेल रहे हैं जो एमसीसी प्लेइंग मैनुअल में भी नहीं हैं। चैपल ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार पंत को देखा था तो उन्हें गिलक्रिस्ट की याद आ गई थी। चैपल ने कहा पंत एक बल्लेबाज के रूप में खेल को नया रूप दे रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'Pant giving new look to Test cricket with bat', Former Aussie Greg Chappell fan of Rishabh Pant
ग्रेग चैपल ने पंत और गिल की तारीफ की - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज और भारत के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में पंत के शतक के बाद चैपल ने कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज बल्लेबाज के तौर पर खेल को नया रूप दे रहे हैं। पंत ने पहले टेस्ट में 134 (178 गेंद, 12 चौके, छह छक्के) और 118 रन (140 गेंद, 15 चौके, तीन छक्के) की पारियां खेलीं। इस दौरान उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी बनाए। भारत ने हालांकि यह मैच पांच विकेट से गंवा दिया।
विज्ञापन

पंत को देखकर चैपल को आई गिलक्रिस्ट की याद

चैपल ने कहा कि भारत के टेस्ट उप कप्तान पंत ऐसे शॉट खेल रहे हैं जो एमसीसी प्लेइंग मैनुअल में भी नहीं हैं। उन्होंने बुधवार को एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'जब मैंने पहली बार उन्हें देखा तो उसने मुझे एडम गिलक्रिस्ट की याद आ गई थी। बेशक एक अलग तरह का खिलाड़ी। जब एक विकेटकीपर उस स्तर पर बल्लेबाजी कर सकता है और तेजी से रन बना सकता है तो यह टीम के लिए कितना बड़ा अंतर पैदा कर सकता है, आप समझ सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाज के रूप में खेल को नया रूप दे रहे

उन्होंने कहा, 'खूबसूरती यह है कि ऋषभ बहुत तेजी से रन बनाते हैं, जिससे आपको क्रिकेट मैच जीतने का समय मिल जाता है। उनका प्रदर्शन शानदार था। उन्होंने जो शॉट खेले उनमें से कुछ एमसीसी की खेल नियमावली में नहीं थे। वह एक बल्लेबाज के रूप में खेल को नया रूप दे रहे हैं। आधुनिक तकनीक के साथ बल्ले बहुत अलग हैं और आप ऐसे शॉट खेल सकते हैं जो पुराने जमाने में संभव नहीं थे। उन्हें देखना रोमांचक है।'
विज्ञापन

'पंत क्या करेंगे इसका अंदाजा किसी को नहीं'

IND vs ENG: 'Pant giving new look to Test cricket with bat', Former Aussie Greg Chappell fan of Rishabh Pant
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि कोई कभी नहीं जान सकता कि पंत क्रिकेट के मैदान पर क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'आप कभी नहीं जानते कि पहली गेंद से उनसे क्या उम्मीद की जाए। किसी भी स्तर पर वह तेज गेंदबाजों के लिए खिलाफ आगे बढ़कर या गिरते हुए रैंप शॉट खेल सकते हैं। आप कभी नहीं जानते कि क्या उम्मीद करनी है। इससे विपक्षी टीम सतर्क रहती है। वह मैच विजेता हैं और उन्होंने लीड्स टेस्ट में लगभग अंतर पैदा कर दिया था।'

'गिल ने कप्तान के रूप में अच्छी शुरुआत की'

चैपल ने कहा कि शुभमन गिल ने भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में अच्छी शुरुआत की, भले ही पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट में परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा। उन्होंने कहा, 'यह एक शानदार टेस्ट मैच था। दुख की बात है कि परिणाम भारत के पक्ष में नहीं रहा। उनके लिए बहुत सारी अच्छी चीजें थीं। गिल ने कप्तान और खिलाड़ी के रूप में शानदार शुरुआत की, भले ही उन्हें परिणाम नहीं मिला।'

चैपल ने गिनाई टीम इंडिया की गलतियां

IND vs ENG: 'Pant giving new look to Test cricket with bat', Former Aussie Greg Chappell fan of Rishabh Pant
शुभमन गिल-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI-X
चैपल ने कहा, 'अंतिम दिन की परिस्थितियां टेस्ट मैच के किसी भी अन्य चरण की तुलना में शायद बेहतर थीं। गिल और भारतीय थिंक टैंक दोनों ने आगे क्या करना है, इस बारे में बहुत कुछ सीखा होगा। गिल और बेहतर होते जाएंगे। मुझे लगता है कि उनकी शुरुआत बहुत अच्छी थी। अगर टीम ने अधिक कैच लिए होते और निचला क्रम थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करता तो परिणाम बहुत अलग हो सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed