{"_id":"602bec566c81f149c607ea64","slug":"ind-vs-eng-pacer-jasprit-bumrah-may-be-given-rest-for-odis-and-t20-series-for-reducing-his-workload","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: वनडे और टी-20 सीरीज के लिए बुमराह को दिया जा सकता है आराम, अश्विन की हो सकती है वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: वनडे और टी-20 सीरीज के लिए बुमराह को दिया जा सकता है आराम, अश्विन की हो सकती है वापसी
Wed, 17 Feb 2021 08:02 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:02 AM IST
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराहल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से शुरू होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों के चयन पर माथापच्ची शुरू हो गई है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में लंबी सीरीज को देखते हुए बीसीसीआई कई स्टार खिलाड़ियों को इसमें आराम दे सकती है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ऊपर के दबाव को कम करने के लिए उन्हें वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
फिलहाल बुमराह को चेपॉक में खेले गए दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। हालांकि बुमराह अहमदाबाद में होने वाले आखिरी के दो महत्वपूर्ण टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किए जा सकते हैं। लेकिन आगे के मुकाबले में बुमराह के खेलने के फैसले पर अंतिम निर्णय टीम के कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजी कोच भारत अरुण को लेना है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर पीटीआई से बताया कि जस्सी अभी तक करीब 180 ओवर की गेंदबाजी कर चुका जिसमें उसने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट तक चार टेस्ट मैचों में करीब 150 ओवर की गेंदबाजी की है। इसके अलावा उसने मैदान पर भी कई घंटे बिताए हैं। ऐसे में यह स्वभाविक है कि मोटेरा में दोनों टेस्ट के बाद उसे वाइट गेंद के मैचों में आराम दिया जाए। उसे आराम देने के पीछे यह भी कारण है कि बीसीसीआई साल के अंत में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को आजमाना चाहता है।
सूत्र ने बताया कि वनडे और टी-20 सीरीज के कुछ मैचों में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है। नटराजन और सैनी को मौका मिल सकता है। इनके अलावा अश्विन को उनके हालिया प्रदर्शन की वजह से फिर से शामिल किया जा सकता है। जबकि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी आजमाया जा सकता है।