फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Nitish Kumar Reddy is in danger of being ruled of after suffering a knee injury know details

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लग सकता है झटका, ये ऑलराउंडर चोट के कारण हो सकता है बाहर

Sun, 20 Jul 2025 10:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 20 Jul 2025 10:20 PM IST
सार

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले नीतीश रेड्डी के चोटिल होने की खबर सामने आई है। रेड्डी को रविवार को जिम में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी। भारतीय मेडिकल टीम को स्कैनिंग के दौरान लिगामेंट में चोट का पता चला।

विज्ञापन
IND vs ENG Nitish Kumar Reddy is in danger of being ruled of after suffering a knee injury know details
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी घुटने में चोट के कारण इंग्लैंड दौरे के बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मेजबान टीम दो मुकाबलों में जीत के साथ सीरीज में पहले ही 1-2 से बढ़त हासिल कर चुकी है। चौथा मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है।
विज्ञापन

रेड्डी को लगी घुटने में चोट
मैनचेस्टर टेस्ट से पहले नीतीश रेड्डी के चोटिल होने की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रेड्डी को रविवार को जिम में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी। भारतीय मेडिकल टीम को स्कैनिंग के दौरान लिगामेंट में चोट का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश नहीं कर सके प्रभावित
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए और एक-एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने अपने पहले ओवर में दो अहम सफलताएं हासिल कीं और दूसरी पारी में एक और विकेट भी लिया। इस बीच बल्ले से उनका निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा, जहां उन्होंने पहली पारी में 30 रन बनाए। फिर रन चेज में उन्होंने 13 रन बनाए और भारत 22 रनों से हार गया।
विज्ञापन

आकाश-अर्शदीप भी चोटिल
तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह भी चोटिल हैं। दोनों के कवर के तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को रविवार को भारतीय टीम में शामिल किया। कंबोज भारत ए टीम का हिस्सा थे जिन्होंने सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक मैच खेला था। कंबोज ने इन मैचों में पांच विकेट लिए थे और दूसरे मैच में अर्धशतक भी लगाया था। अर्शदीप को हाल ही में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी।  

बुमराह को लेकर स्पष्ट नहीं स्थिति
इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं है कि बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। मालूम हो कि बुमराह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह इस सीरीज में तीन मैच ही खेलेंगे। उन्होंने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था, जबकि बर्मिंघम में हुए दूसरे टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया था। बुमराह तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल थे और अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें अगले मैच में चुना जाता है या नहीं। दूसरी ओर, आकाश दीप ग्रोइन चोट से जूझ रहे हैं और उनकी उपलब्धता को लेकर भी स्पष्टता नहीं है। सिराज ने अब तक तीनों मैच में हिस्सा लिया है, इसलिए यह भी देखना होगा कि टीम प्रबंधन उन्हें आराम देता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed