फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Nasir Hussain on Team India defeat vs England 1st test, said - Hyderabad's defeat is an alarm bell

IND vs ENG: भारतीय टीम की हार पर नासिर हुसैन ने छिड़का नमक, बोले- हैदराबाद की हार भारत के लिए खतरे की घंटी

Mon, 29 Jan 2024 08:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Jan 2024 08:26 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट दो फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस बात की अत्यधिक संभावना है कि दूसरे टेस्ट में भी पिच स्पिनरों के लिए मददगार होगी और पहले दिन से टर्न लेना शुरू कर सकती है। 

विज्ञापन
IND vs ENG: Nasir Hussain on Team India defeat vs England 1st test, said - Hyderabad's defeat is an alarm bell
नासिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि हैदराबाद टेस्ट में मिली हार भारत के लिए खतरे की घंटी होनी चाहिए कि इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति धीमी पिचों पर भी प्रभावी है। इंग्लैंड ने पहली गेंद से ही आक्रमण की ‘बैजबॉल’ रणनीति अपनाने के बाद से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट दो फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस बात की अत्यधिक संभावना है कि दूसरे टेस्ट में भी पिच स्पिनरों के लिए मददगार होगी और पहले दिन से टर्न लेना शुरू कर सकती है। 
विज्ञापन


पहले टेस्ट में ओली पोप के 196 रन की मदद से उसने भारत को 28 रन से हराया। हुसैन ने ‘स्काय स्पोटर्स ’ के लिए अपने कॉलम में लिखा , ‘भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए लेकिन और भी बना सकते थे। भारतीय टीम बेहतरीन है और वापसी करेगी। इतिहास गवाह है कि इंग्लैंड के लिए यहां जीतना आसान नहीं रहा है। भारत के लिए यह खतरे की घंटी है क्योंकि इंग्लैंड ने दिखा दिया है कि बैजबॉल यहां भी असरदार है।
विज्ञापन


नासिर ने कहा, 'इससे साबित होता है कि इंग्लैंड के पास गजब का आत्मविश्वास है। उन्हें अपने खेलने के तरीके पर भरोसा है। बाहर की बातों को लेकर वे चिंतित नहीं हैं। मैं उनकी जिद का कायल हूं। अगर आप उन पर शक करेंगे तो वे और जिद्दी होकर आपको गलत साबित करेंगे। यह अच्छी बात है क्योंकि आप लगातार सुनते रहे हैं और आपके बारे में जो लिखा जा रहा है, उसे पढ़ते रहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोप ने रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को सहजता से खेला और भारतीय स्पिन तिकड़ी को दूसरी पारी में बेअसर कर दिया । हुसैन ने कहा,‘पहली पारी में वे 190 रन से पिछड़ गए थे लेकिन इतने बेहतरीन स्पिनरों के सामने ओली पोप ने एक यादगार पारी खेली। वहीं पहली पारी में जूझते दिखे टॉम हार्टली ने भी सात विकेट चटकाए। टेस्ट पदार्पण करने पर काफी दबाव रहता है लेकिन हार्टली ने दूसरी पारी में उसका बखूबी सामना किया।’


इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed