फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Moeen Ali praised Siraj bowling said facing him is always challenging for the batsmen

IND vs ENG: सिराज की घातक गेंदबाजी के मुरीद हुए मोईन अली, कहा- उसका सामना हमेशा बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण

Wed, 06 Aug 2025 07:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 06 Aug 2025 07:54 PM IST
सार

मोईन अली का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की दिलेरी और विषमताओं में घुटने नहीं टेकने का उनका जज्बा उन्हें दूसरों से अलग करता है और किसी भी बल्लेबाज के लिये उनका सामना करना चुनौतीपूर्ण है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Moeen Ali praised Siraj bowling said facing him is always challenging for the batsmen
सिराज - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला मोईन अली का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की दिलेरी और विषमताओं में घुटने नहीं टेकने का उनका जज्बा उन्हें दूसरों से अलग करता है और किसी भी बल्लेबाज के लिये उनका सामना करना चुनौतीपूर्ण है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज ने 23 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


मोईन अली ने की सिराज की तारीफ
मोईन ने जीएफएस डेवलपमेंट्स द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, 'सिराज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार रहा है। उसकी ऊर्जा, आक्रामकता और निरंतरता शानदार रही है। वह भारत के लिये मैच विनर है और बल्लेबाजों के लिये उसका सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात गेंद पर नियंत्रण की उसकी काबिलियत है । वह दिलेर है और कभी हार नहीं मानता। यही बात उसे खास बनाती है। उसने जो प्रभाव छोड़ा है, उसका पूरा श्रेय उसको जाता है।'
विज्ञापन

सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर बिखेरी थी चमक
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की अगुआई में गई थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के बिना भी टीम ने इस दौरे पर दमदार प्रदर्शन किया। सिराज ने विशेष रूप से चमक बिखेरी। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैच खेले और कुल 185.3 ओवर तक गेंदबाजी की। उन्होंने इस दौरान 23 विकेट चटकाए जिसमें से नौ विकेट पांचवें टेस्ट मैच में लिए। यह सिराज का किसी टेस्ट द्विपक्षीय सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed