Ind vs Eng Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर तीन विकेट पर 145 रन; इंग्लैंड से 242 रन पीछे
{"_id":"6870b5e7eb807ea06501b1d7","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-india-vs-england-3rd-test-tendulkar-anderson-trophy-2025-at-lord-s-2025-07-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ind vs Eng Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर तीन विकेट पर 145 रन; इंग्लैंड से 242 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 11 Jul 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:07 PM IST
खास बातें
इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक और जेमी स्मिथ व ब्रायडन कार्स की मदद से पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय केएल राहुल 113 गेंदों में 53 और ऋषभ पंत 33 गेंदों में 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत अभी इंग्लैंड से 242 रन पीछे है।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
11:07 PM, 11-Jul-2025
दूसरे दिन का खेल समाप्त
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने जहां इंग्लैंड को पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने से रोका, वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकर भारतीय पारी को संभाले रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 242 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला है।इंग्लैंड को ऑलआउट करने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्द गंवाया जो आठ गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर हैरी ब्रूक को कैच थमा बैठे। इसके बाद केएल राहुल ने करुण नायर के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। इसे बेन स्टोक्स ने करुण को आउट कर तोड़ा। करुण अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 62 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हो गए।
इंग्लैंड को शुभमन गिल के रूप में तीसरी मिली। क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। पिछले टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले कप्तान गिल तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे। पंत पहले दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने दूसरे दिन भी विकेटकीपिंग नहीं की थी और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने ही विकेट के पीछे जिम्मा संभाला था। हालांकि, बल्लेबाजी के लिए पंत उतरे जिससे उनकी चोट को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा।
10:48 PM, 11-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: केएल का पचासा
केएल राहुल ने 96 गेंदों में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और ऋषभ पंत के साथ 25 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। भारत का स्कोर 130 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
10:14 PM, 11-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत को तीसरा झटका
क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया है। पिछले टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले कप्तान गिल तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए राहत की बात यह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतर गए हैं। पंत पहले दिन चोटिल हो गए थे और उन्होंने आज विकेटकीपिंग नहीं की थी।09:08 PM, 11-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: करुण 40 रन बनाकर आउट
भारत को दूसरा झटका बेन स्टोक्स ने दिया। उन्होंने करुण नायर को अपना शिकार बनाया। वह 62 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी निभाई। जो रूट ने करुण का कैच लपककर उन्हें आउट कराया। अब केएल का साथ देने शुभमन गिल आए हैं।08:36 PM, 11-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी
तीसरे सत्र का खेल जारी है। करुण नायर और केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 50 के करीब पहुंच गया है।08:15 PM, 11-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: चायकाल तक स्कोर 44/1
भारत ने पहली पारी में एक विकेट गंवा दिया। जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 13 रन बना पाए। अब क्रीज पर केएल राहुल और करुण नायर मौजूद हैं। चायकाल तक भारत ने एक विकेट पर 44 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:13 PM, 11-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: यशस्वी जायसवाल आउट हुए
भारत को पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंदों में सिर्फ 13 रन बना पाए। अब केएल राहुल का साथ देने करुण नायर आए हैं।07:08 PM, 11-Jul-2025
Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी शुरू
भारत की पहली पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए हैं।07:07 PM, 11-Jul-2025
इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त
इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई। उनके लिए जो रूट ने शतकीय और जेमी स्मिथ व ब्रायडन कार्स ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल चार विकेट पर 251 रन बनाकर समाप्त किया था। उस वक्त जो रूट 99 और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।दूसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत खराब हुई। बुमराह ने पहले सत्र में तीन विकेट झटके। उन्होंने बेन स्टोक्स (44), जो रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मोर्चा जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने संभाला। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई जिसे सिराज ने तोड़ा। उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया, जो 56 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बुमराह ने जोफ्रा आर्चर के रूप में इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। भारत के खिलाफ पहली पारी में ब्रायडन कार्स अपना पहला अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। उन्होंने 83 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्हें सिराज ने बोल्ड किया। शोएब बशीर एक रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले मुकाबले के शुरुआती दिन जैक क्राउली ने 18, बेन डकेट ने 23, ओली पोप ने 44 रन बनाए थे। वहीं, भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।
06:44 PM, 11-Jul-2025