{"_id":"62c41eb2cd095302836ce677","slug":"ind-vs-eng-joe-root-the-new-king-of-test-cricket-takes-lead-over-steve-smith-and-virat-kohli-in-most-test-century","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट के 'नए किंग' जो रूट, फैब-4 में सबसे आगे, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट के 'नए किंग' जो रूट, फैब-4 में सबसे आगे, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली को छोड़ा पीछे
Tue, 05 Jul 2022 07:28 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:28 PM IST
सार
रूट ने अपने करियर का 28 वां टेस्ट शतक लगाया। वह टेस्ट में शतक लगाने के मामले में फैब-4 में शामिल खिलाड़ियों में सबसे आगे हो गए हैं। स्टीव स्मिथ और विराट कोहली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एजबेस्टन टेस्ट में जो रूट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो टेस्ट क्रिकेट के नए किंग हैं। मैच में उनका सामना फैब-4 (दुनिया के चार टॉप बल्लेबाज) में शामिल विराट कोहली से हुआ। ऐसा लग रहा था कि कोहली फॉर्म में चल रहे रूट को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन यह नहीं हुआ। विराट दोनों पारियों को मिलाकर 31 रन ही बना सके। वहीं, रूट ने दूसरी पारी में शतक ठोककर इंग्लैंड को जीत दिला दी।
रूट ने अपने करियर का 28 वां टेस्ट शतक लगाया। वह टेस्ट में शतक लगाने के मामले में फैब-4 में शामिल खिलाड़ियों में सबसे आगे हो गए हैं। स्टीव स्मिथ और विराट कोहली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों के खाते में 27-27 शतक हैं। विराट ने अपना पिछला शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। वहीं, स्मिथ ने सात जनवरी 2021 को पिछला शतक भारत के खिलाफ जड़ा था। केन विलियमसन का पिछला शतक तीन जनवरी 2021 को पाकिस्तान के खिलाफ आया था। उनके टेस्ट में 24 शतक हैं।

स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियमसन और विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
19 महीनों में रूट चमके
पिछले 19 महीनों की बात करें तो रूट ने टेस्ट में 11 शतक लगाए हैं। इस मामले में वह कोहली, स्मिथ और विलियमसन से काफी आगे हैं। 2021 की शुरुआत में विराट के 27, स्टीव स्मिथ के 26, विलियमसन के 24 और जो रूट के 17 शतक थे। इस दौरान रूट ने 11 तो स्मिथ और विलियमसन ने एक-एक शतकीय पारी खेली। वहीं, कोहली शतकों के मामले में फिसड्डी रहे। उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला।
फैब फोर में अभी कौन आगे?
कोहली, स्मिथ, विलियमसन और रूट के ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो रूट सबसे आगे हैं। उन्होंने तीनों के मुकाबले ज्यादा टेस्ट भी खेले हैं। रूट के 118 मैचों में 10015 रन हैं। वहीं, कोहली ने 102 मैचों में 8074, स्मिथ ने 86 मैचों में 8016 रन और विलियमसन ने 88 टेस्ट में 7368 रन बनाए हैं।

अमला और क्लार्क के बराबर पहुंचे रूट
रूट ने सबसे ज्यादा शतकों के मामलें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक हैं। कुक ने 161 टेस्ट में 33 शतक लगाए थे। सबसे ज्यादा 51 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।
रूट ने हासिल की खास उपलब्धि
रूट टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नौ शतक हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने आठ-आठ शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स और गैरी सोबर्स, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा। रूट भारत के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने वाले रूट चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 1947 में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन, 1948 में वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स, 1982 में मुदस्सर नजर और 2014 में स्टीव स्मिथ ने चार-चार शतक लगाए थे।