फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: प्रचंड फॉर्म में चल रहे जो रूट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Fri, 05 Feb 2021 04:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Feb 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Joe root scores century in his 100th test match, completed his 20th test ton
जो रूट - फोटो : social media

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का शानदार फॉर्म बरकरार है। भारत के खिलाफ चेन्नई में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन उन्होंने अपना शतक पूरा किया। श्रीलंका में लगातार दो मैचों में दो शतक लगाने वाले रूट ने भारत में भी शानदार शुरुआत की है। उन्होंने टीम को शुरुआती झटकों से उबारते हुए अपना शतक पूरा किया।

IND vs ENG: Joe root scores century in his 100th test match, completed his 20th test ton
जो रूटूै - फोटो : twitter@ICC

30 वर्षीय रूट ने अपने टेस्ट करियर के 100वें मुकाबले में यह शतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का 20वां शतक है। भारत में उनका दूसरा जबकि भारत के खिलाफ टेस्ट में पांचवां शतक है। बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान ने भारत में खेले गए सभी सातों टेस्ट मुकाबले में 50 से अधिक का स्कोर किया है। 8300 से ज्यादा टेस्ट रन बना चुके रूट ने इससे पहले नागपुर में (73, 20*), राजकोट (124, 4), विशाखापट्नम (53, 25), मोहाली (15, 78), मुंबई (21, 77), चेन्नई (88, 6) रन बनाए थे। 

IND vs ENG: Joe root scores century in his 100th test match, completed his 20th test ton
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

रूट ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की। वह अब अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में दो मैचों में एक दोहरा शतक (228) और एक शतक (186) लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Joe root scores century in his 100th test match, completed his 20th test ton
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

रूट अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें और इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर (कॉलिन कौड्रे और एलेक स्टीवर्ट के बाद) हैं। बात करें अन्य खिलाड़ियों की तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने 100वें मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। उनके अलावा इंजमाम उल हक, जावेद मियांदाद, हाशिम अमला ग्रीम स्मिथ जैसे खिलाड़ियों ने भी यह कारनामा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed