होंडा कार्स फरवरी में भी अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। वहीं ये ऑफर्स 20 फरवरी 2021 तक के लिए लागू हैं। अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार डिस्काउंट जरूर चेक कर लें। हालांकि कंपनी ने निर्माण लागत में बढ़ोतरी के चलते अपनी कारों की कीमतें 20 हजार रुपये तक बढ़ाई हैं। कंपनी ने सबसे ज्यादा इजाफा नई होंडा सिटी की कीमतों में किया है।
21 फरवरी तक Honda कारों पर मिल रही है 70 हजार रुपये तक की छूट, जानें ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda WR-V
कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। कंपनी इस पर 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस सभी वैरियंट्स पर दे रही है। इसके अलावा डीलर्स ग्राहकों के एक विकल्प भी दे रहे हैं, जिसमें 29,427 रुपये की एसेसरीज कैश डिस्काउंट के बदले लगवा सकते हैं। वहीं एक्सक्लूसिव एडिशन ग्रेड पर अधिकतम छूट 10 हजार रुपये है और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस है।
Honda Jazz
होंडा ने अपडेटेड जैज को पिछले साल अगस्त में उतारा था। जैज पर 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। या फिर ग्राहक 29,365 रुपये की एसेसरीज विकल्प के तौर पर लगवा सकते हैं। वहीं 21 फरवरी के बाद डिस्काउंट घट कर 15 हजार रुपये और फ्री एसेसरीज 17,248 रुपये हो जाएंगी।
Honda Amaze
दूसरी पीढ़ी की होंडा अमेज पर कंपनी 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है, या फिर 18,106 रुपये की फ्री एसेसरीज लगवा सकते हैं। साथ ही स्पेशल और एक्सक्लूसिव एडिशन को छोड़ कर चौथे और पांचवे साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। कंपनी 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
S MT और S CVT स्पेशल एडिशन ग्रेड्स पर कंपनी 7000 रुपये का कैश डिस्काउंट या 7000 रुपये की फ्री एसेसरीज दे रही है, या फिर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। दोनों ऑफर साथ नहीं मिलेंगे। VX MT और VX CVT एक्सक्लूसिव एडिशन पर 12 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट या इतनी ही कीमत की फ्री एसेसरीज मिलेंगी। 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस अतिरिक्त मिलेगा।
Honda City
कंपनी ने पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। कंपनी अपनी इस कार पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट या 10798 रुपये की फ्री एसेसरीज दे रही है। सभी वैरियंट्स पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। 21 फरवरी के बाद यह घटकर 10 हजार रुपये हो जाएगा।