फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Indian coaching staff including Rahul Dravid enjoyed Triund trek in Dharamshala, watch video

IND vs ENG: राहुल द्रविड़ समेत भारतीय कोचिंग स्टाफ ने धर्मशाला में त्रिउंड ट्रेक के उठाए मजे, देखें वीडियो

Wed, 25 Oct 2023 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Oct 2023 11:11 AM IST
सार

भारतीय खिलाड़ियों ने आराम किया। बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ के ट्रेकिंग का वीडियो जारी किया। इसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और फील्डिंग कोच टी दिलीप नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
IND vs ENG: Indian coaching staff including Rahul Dravid enjoyed Triund trek in Dharamshala, watch video
त्रिउंड ट्रेक पर राहुल द्रविड़ और बाकी कोचिंग स्टाफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया का अगला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड के खिलाफ है। हालांकि, इस मैच से पहले भारतीय कोचिंग स्टाफ धर्मशाला में ट्रेकिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला लखनऊ में 29 अक्तूबर को खेला जाएगा। हालांकि, अभी भारतीय टीम धर्मशाला में ही है और वहां के ठंडे मौसम का आनंद उठा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने धर्मशाला में जीत हासिल की थी। इसके बाद जहां कोचिंग स्टाफ ने ट्रेकिंग का आनंद उठाया, वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने आराम किया। बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ के ट्रेकिंग का वीडियो जारी किया। इसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और फील्डिंग कोच टी दिलीप नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

कैप्शन में लिखा गया है- टीम के खिलाड़ियों के लिए एक छुट्टी का दिन, जबकि सहायक कर्मचारियों के लिए पहाड़ियों में बिताया गया एक अच्छा दिन। धर्मशाला में हमारा काम पूरा हुआ। आगे लखनऊ में होने वाले मैच के लिए कुछ सकारात्मक भावनाएं लेकर जा रहा हैं। वीडियो में भारतीय कोचिंग स्टाफ त्रिउंड ट्रेक का लुत्फ उठाया। हेड कोच राहुल द्रविड़ कहते हैं- यहां का नजारा बेहद शानदार है। पहाड़ों में चढ़ाई करना मुश्किल है। त्रिउंड ट्रेक काफी चुनौती भरा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़-विक्रम ने क्या कहा?

द्रविड़ कहते हैं- यहां के नजारे से प्यार हो गया है। हमारा दिन काफी शानदार रहा। हम अपने खिलाड़ियों को यहां नहीं ला सके, क्योंकि चढ़ाई के वक्त पत्थर पर पैर रखना खतरों से भरा हो सकता है। हालांकि, जब खिलाड़ी नहीं खेल रहे होंगे और उनको आराम होगा तो मैं चाहूंगा कि उन्हें यहां लाया जाए और वह यह महसूस करें। यहां काफी ऐसी जगहें हैं जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है और जो प्राकृतिक खूबसूरती से भरे हुए हैं। यहां की विविधता देखने लायक है। हम चाहेंगे कि हमारा अगला जनरेशन इन जगहों को खोजे और वहां का भ्रमण करे। मैं चाहूंगा कि मेरे बच्चे ऐसी जगहों पर घूमें और लुत्फ उठाएं।

वहीं, विक्रम राठौड़ कहते हैं- हमने मैकलोडगंज के ग्लू नाम के इलाके से ट्रेक की शुरुआत की थी। आखिरी का ट्रेक मतलब ट्रेकिंग का आखिरी आधा घंटा काफी चुनौती भरा है। लेकिन जैसे ही आप ऊपर आ जाते हैं, जो नजारा वो आपकी सारी थकान दूर कर देता है। 
विज्ञापन

IND vs ENG: Indian coaching staff including Rahul Dravid enjoyed Triund trek in Dharamshala, watch video
अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप 2023 की बात करें तो भारतीय टीम विजयरथ पर सवार है। उसने अभी तक अपने पांचों मैच जीते हैं और इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष चार में शामिल इकलौती एशियाई टीम है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसके पांच मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट +1.353 है। भारत का अगला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड के साथ 29 अक्तूबर को है। इसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका से मैच खेलेगी। अंक तालिका पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed