फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: How can India perform well in England? These 4 legendary cricketers gave special advice, know

IND vs ENG: इंग्लैंड में किस तरह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है भारत? इन 4 दिग्गज क्रिकेटरों ने दी खास सलाह, जानें

Tue, 10 Jun 2025 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Jun 2025 08:54 AM IST
सार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि भारत को इंग्लैंड के हालात के अनुरूप तुरंत ढलना होगा। इरफान पठान ने इंग्लैंड दौरे को कठिन चुनौती बताया। वहीं, वॉन ने कहा कि इससे भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ बड़ा होने की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
IND vs ENG: How can India perform well in England? These 4 legendary cricketers gave special advice, know
इरफान पठान, नेहरा, वॉन और पुजारा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के चार पूर्व क्रिकेटरों ने सोमवार को शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड में कामयाबी के लिए हालात के अनुकूल ढलने की सलाह दी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज भारत के लिए कुछ खास की शुरूआत हो सकती है। टीम इंडिया इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास) के बिना होगी, क्योंकि इन तीनों ने ही सबसे लंबे प्रारूप को छोड़ दिया है। इस वक्त भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है । तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस दौरे के लिए नहीं चुने गए हैं।
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने क्या कहा?
भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा, 'भारत को इंग्लैंड के हालात के अनुरूप तुरंत ढलना होगा। इंग्लैंड के हालात और टीम संयोजन को समझने के कारण मैं कह सकता हूं कि अनुशासन, संयम और एक दूसरे का सहयोग अहम होगा।' उन्होंने कहा, 'हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा और चुनौती का सम्मान करना होगा। मुझे यकीन है कि हर खिलाड़ी के विकास और सफलता के लिए यह बड़ा मौका होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरा-पठान ने क्या कहा?
पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा, 'इंग्लैंड दौरा हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन मजेदार भी रहता है। हालात के अनुकूल ढलना अहम होगा और मुझे यकीन है कि खिलाड़ी ऐसा कर सकेंगे। गेंदबाजी में हमारे पास अनुभव और स्थिरता है।' भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा, 'भारत की नई टीम के सामने इंग्लैंड की कठिन चुनौती है, लेकिन एक हरफनमौला होने के नाते मैं कह सकता हूं कि हालात के अनुरूप ढलना अहम होगा। गिल की कप्तानी, पंत की ऊर्जा और भारत के युवा खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'
विज्ञापन

माइकल वॉन ने क्या कहा?
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने कहा कि 25 वर्ष के गिल को टेस्ट कप्तान बनाना साहसिक फैसला है और यह निर्णायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा, 'शुभमन गिल भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया चेहरा है। इंग्लैंड सीरीज के लिए उन्हें कप्तान बनाने का फैसला साहसिक है। उन्हें बहुत कुछ साबित करना होगा, लेकिन उसने दिखा दिया है कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है। ऋषभ पंत उपकप्तान हैं और यह टीम खुद को साबित करने के लिए बेताब हैं। इंग्लैंड का दौरा भारत की अगली पीढ़ी के लिए किसी खास का आगाज हो सकता है।'

भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स
दूसरा टेस्ट 2-6 जुलाई बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट 10-14 जुलाई लंदन
चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट 31 जुलाई - 4 अगस्त लंदन

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed