फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Former England cricketer Nick Knight supports Shreyas in Team India; called Kuldeep trump card

IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा- श्रेयस को टीम में होना चाहिए था; कुलदीप को बताया तुरुप का इक्का

Wed, 18 Jun 2025 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत के बल्लेबाजी क्रम में अनुभव की कमी है और अब जाने-माने कमेंटेटर नाइट ने शीर्ष क्रम को स्थिरता देने के लिए लोकेश राहुल को चुना।

विज्ञापन
IND vs ENG: Former England cricketer Nick Knight supports Shreyas in Team India; called Kuldeep trump card
श्रेयस और कुलदीप - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व सलामी बल्लेबाज निक नाइट का मानना है कि इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की मौजूदगी टीम को बदलाव के दौर से गुजरने में मदद करती और साथ ही उन्होंने 20 जून से शुरू होने वाली सीरीज में कुलदीप यादव को मेहमान टीम के लिए संभावित तुरुप के इक्के के रूप में चुना। अय्यर के टीम का हिस्सा नहीं होने के कारण नाइट को कुलदीप और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। सुदर्शन के लीड्स में पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारत के बल्लेबाजी क्रम में अनुभव की कमी है और अब जाने-माने कमेंटेटर नाइट ने शीर्ष क्रम को स्थिरता देने के लिए लोकेश राहुल को चुना। नाइट ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर भारत को 2007 के बाद इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतनी है तो 20 विकेट लेना महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए 17 टेस्ट और 100 एकदिवसीय मैच खेलने वाले 55 साल के नाइट नहीं चाहते कि भारत अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए गेंदबाजी से समझौता करे। नाइट इस दौरान राहुल से काफी प्रभावित नजर आए। नाइट ने कहा, 'तैयारी के दृष्टिकोण से शायद सबसे महत्वपूर्ण बात नॉर्थम्पटन में हुई घटना है। मैं लोकेश राहुल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं (उन्होंने वहा शतक बनाया)। मैं उनकी सलामी बल्लेबाजी का भी प्रशंसक हूं। सभी प्रारूपों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्थान शीर्ष क्रम में है।'
विज्ञापन

IND vs ENG: Former England cricketer Nick Knight supports Shreyas in Team India; called Kuldeep trump card
निक नाइट - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि उन्हें अलग-अलग भूमिकाओं में इस्तेमाल किया गया है लेकिन इंग्लैंड में टेस्ट मैच क्रिकेट में पारी का आगाज करने और रन बनाने का उनका अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है।' नाइट ने कहा कि कोहली और रोहित का संन्यास अन्य बल्लेबाजों के लिए खुद को साबित करने का मौका होगा। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के पास अभ्यास मैचों से अपना दावा पेश करने का मौका है। करुण नायर ने स्पष्ट रूप से प्रभावित किया (भारत ए के लिए दोहरा शतक लगाकर)।'

नाइट ने कहा, 'अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो (यशस्वी)जायसवाल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। अगर मैं एक भारतीय खिलाड़ी, भारतीय चयनकर्ता या भारतीय प्रशंसक होता तो मैं उन्हें थोड़ा और बेहतर फॉर्म में देखना चाहता। लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि मैं उन्हें शीर्ष क्रम में नहीं चुनूंगा? नहीं, मैं निश्चित रूप से उन्हें राहुल के साथ पारी का आगाज करने के लिए खिलाऊंगा।'

उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर आते हैं, शुभमन गिल चौथे नंबर पर, और फिर आप वहां से आगे बढ़ते हैं। साई बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह देर से शॉट खेलते हैं।' नाइट ने शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान चुने जाने का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही समझदारी भरा फैसला है। शुभमन एक चतुर क्रिकेटर है। इस तरह के फैसले से सवालिया निशान लग सकता है, उनके खुद के फॉर्म के संदर्भ में और वह टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक होने के नाते कप्तानी से कैसे निपटेंगे।'

यह पूछने पर कि क्या भारत निकट भविष्य में रोहित और कोहली की कमी को पूरा कर पाएगा, नाइट ने कहा, 'अगर भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित और विराट को खोने का सामना करने का समय कभी था तो वह अब है। मैं यहां पूरी ईमानदारी से कहूंगा। श्रेयस अय्यर को यहां होना चाहिए था। इससे इस बदलाव के दौर में थोड़ी और मदद मिलती। लेकिन अब भी वहां बहुत क्षमता है।'

भारत के गेंदबाजी क्रम के संदर्भ में नाइट ने कहा, 'पिछली बार जब भारत यहां आया था तो उसका गेंदबाजी आक्रमण शानदार था। और मेरा मानना है कि अगर भारत यह सीरीज जीतने जा रहा है तो मेरा ध्यान बल्ले से अधिक गेंद पर है। क्या भारत 20 विकेट ले पाएगा?' उन्होंने कहा, 'मैं जितना संभव हो सके कुलदीप को खिलाना चाहता हूं। अगर गेंद तीसरे या चौथे दिन टर्न कर रही है तो कुलदीप खेलेगा। इंग्लैंड कुलदीप का कम से कम सामना करना चाहेगा।' नाइट ने कहा, 'बुमराह इस चर्चा से अलग हैं क्योंकि वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। इंग्लैंड को आक्रमण करना पसंद है। मुझे नहीं लगता कि वे इतने साहसी होना चाहेंगे। उनके लिए बीच के ओवरों में कुलदीप जैसे गेंदबाजों के सामने ऐसा करना मुश्किल लगेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed