{"_id":"e9b893fa-36b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ind-vs-eng-first-session-of-third-day-is-important-for-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ind vs Eng: मोंटी और स्वान के आगे टीम इंडिया लुढ़की ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ind vs Eng: मोंटी और स्वान के आगे टीम इंडिया लुढ़की
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 25 Nov 2012 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर और ग्रीम स्वान के आगे टीम इंडिया ने घुटने टेक दिए हैं। दूसरी पारी में 92 रन पर भारत के 6 विकेट गिर चुके हैं। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकडा़ पार नहीं कर पाया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 17 गेंदों में 6 रन बनाकर छठें विकेट के रूप में आउट हुए। गंभीर 94 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर उनका साथ देने आर अश्विन आए हैं। भारत ने 94 रन बनाकर इंग्लैंड पर 8 रन की बढ़त ले ली है।
विज्ञापन
युवराज सिंह भारत की ओर से पांचवे विकेट के रूप में आउट हुए। पनेसर ने उन्हें बेरस्टो के हाथों कैच कराया। विराट कोहली 13 रन बनाकर स्वान की गेंद पर रूट के हाथों कैच कर लिए गए। सचिन तेंदुलकर भी 19 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरी पारी में भी मोंटी पनेसर ने ही उनका विकेट लपका। पेनेसर ने अपनी स्ट्रेटर पर तेंदुलकर को बैकफुट पर पगबाधा करा दिया।
विज्ञापन
चायकाल के बाद दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही है। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके। सहवाग को पनेसर ने ग्रीम स्वान के हाथों कैच कराया। उन्होंने 14 गेंदों में 9 रन बनाए। पुजारा स्वान की गेंद पर बेरस्टो के हाथों लपके गए। उन्होंने 5 गेंदों पर 6 रन बनाए।
विज्ञापन
चायकाल से पहले इंग्लैंड की टीम 413 रन पर आउट हो गई। मेहमानों को पहली पारी में 86 रनों की बढ़त मिली। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए लंच के बाद का सत्र अच्छा नहीं रहा। टीम ने लंच तक 4 विकेट पर 298 रन बनाए थे लेकिन दूसरे सत्र में पूरी टीम 413 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के अंतिम 5 विकेट महज 31 रन पर गिर गए। मध्यक्रम में मैट प्रायर के रन आउट होते ही एक भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। मैट प्रायर ने 34 गेंदों पर 21 रन बनाए।
लेग स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने केविन पीटरसन को छठें विकेट के रूप में आउट किया। ओझा ने पीटरसन को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच करवाया। पीटरसन ने 233 गेंदों पर 186 रन बनाए। इंग्लैंड का पांचवा विकेट समीत पटेल के रूप में गिरा। मध्यक्रम के बल्लेबाज समीत पटेल प्रज्ञान ओझा की गेंद पर विराट कोहली के हाथों स्लिप में कैच कर लिए गए। उन्होंने 42 गेंदों पर 26 रन बनाए।
मेहमानों ने आज लंच तक 4 विकेट पर 298 रन जोड़ लिए थे। लंच के ठीक पहले प्रज्ञान ओझा ने इंग्लैंड टीम को पहला झटका दिया। कप्तान एलिस्टर कुक के बाद खेलने आए दाएं हाथ के बल्लेबाज जान बेरस्टो को उन्होंने गंभीर के हाथों कैच कराया। बेरस्टो ने 23 गेंदों पर 9 रन बनाए थे। आज का पहला सत्र इंग्लैंड के लिए फायदेमंद रहा। मेहमान टीम ने सत्र में दो विकेट खोकर 120 रन बनाए। मेहमानों को दिन का पहला झटका आर अश्विन ने दिया। उन्होंने कप्तान एलिस्टर कुक को विकेट के पीछे धोनी ने हाथों कैच कराया। कुक ने 270 गेदों पर 122 रन बनाए। भारत की ओर से पहली पार में ओझा ने 5, अश्विन ने दो और हरभजन ने दो विकेट लिए।