फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG England captain Joe Root said that R Ashwin has scored runs against us besides taking wickets

IND vs ENG: अश्विन की गेंदबाजी को लेकर घबराए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, दिया बड़ा बयान

Wed, 01 Sep 2021 11:13 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 01 Sep 2021 11:13 AM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि अश्विन का रिकॉर्ड खुद बोलता है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर से लंदन के द ओवल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs ENG England captain Joe Root said that R Ashwin has scored runs against us besides taking wickets
आर अश्विन - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने लंदन के द ओवल में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले बयान दिया है। उनका कहना की चौथे मैच में भारत के पलटवार से निपटने के लिए इंग्लिश टीम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ओवल टेस्ट में भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खेलेंगे। इंग्लिश कप्तान ने अश्विन को लेकर भी बयान दिया है। 

विज्ञापन


अश्विन के बारे में जो रूट ने कहा, उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है, वह विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं, हमने अश्विन को अपने खिलाफ विकेट लेने के अलावा रन बनाते देखा है, हमें पता है कि टेस्ट क्रिकेट में वह क्या कर सकते हैं। आर अश्विन भारत के तीसरे सबसे सफल स्पिन गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने की वापसी 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने भारत को एक पारी और 76 रनों से हराया था। इससे पहले टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में मेजबानों को 151 रनों से रौंदा था। जबकि नॉटिंघम में दोनों टीमों के बीच खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन की मांग 

हेडिंग्ले में हारने के बाद आर अश्विन को टीम में खिलाए जाने की मांग तेज है। विराट कोहली भी चौथे टेस्ट में टीम में परिवर्तन की बात कह चुके हैं। इससे पहले तीनों टेस्ट मैचों में कप्तान कोहली ने रवींद्र जडेजा को खेलने का मौका दिया था। 


टीम इंडिया के बारे में क्या बोले रूट

ओवल टेस्ट से पहले रूट ने कहा, हम भारत की हर चुनौती का सामने करने के लिए तैयारी करेंगे, भारत जिस किसी रणनीति के साथ उतरेगा हम उसके लिए तैयार रहेंगे। विराट कोहली इस सीरीज में रन नहीं बना रहे हैं जिसका श्रेय उन्होंने अपने गेंदबाजों को दिया। रूट ने कहा, इसका श्रेय हमारे गेंदबाजों के जाता है जो हमने विराट कोहली को खामोश रखा है, अपने गेंदबाजों से हम ऐसी ही उम्मीद आगे भी रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed