{"_id":"602bdcf8c0cabb54b3580c0a","slug":"ind-vs-eng-england-captain-joe-root-accepted-defeat-said-we-lagged-behind-india-in-all-three-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के कप्तान रूट ने स्वीकारी हार, कहा- हम तीनों विभागों में भारत से पिछड़ गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के कप्तान रूट ने स्वीकारी हार, कहा- हम तीनों विभागों में भारत से पिछड़ गए
Tue, 16 Feb 2021 08:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपने खिलाड़ियों को सीखने की सलाह दी है। जो रूट ने मैच के बाद मंगलवार को यहां कहा कि उनकी टीम के लिए यह किसी ‘सबक की तरह था’ और उन्हें विरोधी टीम से सीखने की जरूरत है।
विज्ञापन
रूट ने कहा, ‘हमारे लिए यह किसी शिक्षा की तरह था। हमें जल्दी से सीखना होगा क्योंकि कई बार आपको ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।' रूट हालांकि यह मानने को तैयार नहीं थे कि इंग्लैंड की टीम अब श्रृंखला में वापसी नहीं कर पाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई की टीम अपने पिछले प्रदर्शनों से सीख लेगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पिछले मैच के बाद कहा था कि यह जरूरी है कि हमारे पांव जमीं पर रहे। जब हम जीतते हैं तो हमें ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं, इसी तरह जब हारते है तो हमें ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। हमने पहले भी काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और विदेशों में अच्छा क्रिकेट खेला है। हम इमानदारी से यह मानते हैं कि इस मैच में तीनों विभागों में भारत से पिछड़ गए।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हम यह देखेंगे कि उन्होंने स्पिनरों की मददगार पिच पर चीजों को कैसा किया। यहां हमने जितना सोचा था गेंद को उससे ज्यादा उछाल मिल रही थी। हम हालांकि इसे सीखने के नजरिए से देखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन करें।’
चेपॉक मैदान की इस पिच को लेकर काफी चर्चा हुई। इस पर रूट ने कहा, ‘यह चुनौतीपूर्ण विकेट था। टॉस जीतना जरूरी था लेकिन वह भी जीत की गारंटी नहीं देता। भारत ने यह दिखाया कि इस पिच पर रन बनाए जा सकते हैं और उससे निपटने का तरीका निकाला जा सकता है। हमें भारत से सीखने की जरूरत है।'
रूट ने कहा कि उनके गेंदबाजों को बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा, ‘एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमने लगातार दबाव बनाए रखने के बारे में बात की थी। हम उसे बेहतर तरीके से कर सकते थे। यह ऐसी चीज है जिसे हम इस दौरे के बाकी मैचों में कर सकते हैं। हमारे बल्लेबाजों को ऐसी चुनौतीपूर्ण पिच पर रन चुरा कर दूसरे छोर पर जाने के बारे में सोचना होगा।’