{"_id":"62b8a1954fd89c61c968a6e4","slug":"ind-vs-eng-england-board-changed-the-timing-of-edgbaston-test-now-the-match-will-start-at-3-oclock","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड बोर्ड ने भारतीय फैंस को दी राहत, एजबेस्टन टेस्ट के समय में बदलाव, तीन बजे शुरू नहीं होगा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड बोर्ड ने भारतीय फैंस को दी राहत, एजबेस्टन टेस्ट के समय में बदलाव, तीन बजे शुरू नहीं होगा मैच
Sun, 26 Jun 2022 11:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:42 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच एक से पांच जुलाई तक पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला पिछले साल खेली गई सीरीज का हिस्सा होगा। टीम इंडिया अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। तब चार टेस्ट के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे थी।
विज्ञापन
ओवल टेस्ट के दौरान विराट कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : twitter@bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच एक से पांच जुलाई तक पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला पिछले साल खेली गई सीरीज का हिस्सा होगा। टीम इंडिया अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। तब चार टेस्ट के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण नहीं खेला जा सका था। एजबेस्टन टेस्ट से पहले भारतीय प्रशंसकों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है।
एजबेस्टन में होने वाला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाला था। इंग्लैंड में उस समय 11 बज रहे होते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट अब आधा घंटा पहले शुरू हो जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि भारत में इसका प्रसारण दोपहर 3:00 बजे से होगा। ऐसे में रात के 10 बजे दिन का खेल समाप्त हो जाएगा। अंपायर के पास आधे घंटे ज्यादा तक दिन के खेल को बढ़ाने का अधिकार होगा।
टी20 मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। साउथम्पटन में पहला टी20 भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगा। वहीं, एजबेस्टन में दूसरा मुकाबला शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम में रात 11:00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज के समय की बात करें तो ओवल में पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा। उसके बाद बाकी बचे दो वनडे मैच लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम टेस्ट मैच से पहले लीसेस्टर में लीसेस्टरशायर की टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। रविवार (26 जून) को अभ्यास मैच का आखिरी दिन है। इसके बाद टीम इंडिया वहां से एजबेस्टन पहुंचेगी। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दूसरी टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड में टी20 मैच खेलेगी।