फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Captain Shubman Gill blamed these players including Pant for defeat against England praise bowlers

IND vs ENG: कप्तान शुभमन ने पंत समेत इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा, जडेजा और बाकी गेंदबाजों की तारीफ की

Wed, 25 Jun 2025 09:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Jun 2025 09:40 AM IST
सार

मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह शानदार टेस्ट मैच था। हमारे पास मौके थे, हमने कैच छोड़े और हमारे निचले क्रम ने पर्याप्त योगदान नहीं दिया, लेकिन टीम पर गर्व है और कुल मिलाकर एक अच्छा प्रयास है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Captain Shubman Gill blamed these players including Pant for defeat against England praise bowlers
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पांच विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। 371 रन के लक्ष्य को इंग्लिश टीम बेन डकेट के शतक और जैक क्राउली और जो रूट के अर्धशतक के दम पर पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार का ठीकरा अपने खिलाड़ियों पर फोड़ा। पहले तो गिल ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की, लेकिन जैसे-जैसे आगे उनसे सवाल पूछे गए, वह गलतियां गिनाते गए। भारतीय कप्तान ने ऋषभ पंत समेत कैच छोड़ने वाले खिलाड़ियों को लपेटे में लिया। हालांकि, उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने रवींद्र जडेजा की सबसे ज्यादा तारीफ की।
विज्ञापन

IND vs ENG: Captain Shubman Gill blamed these players including Pant for defeat against England praise bowlers
भारतीय टीम - फोटो : ANI
पुछल्ले बल्लेबाजों की आलोचना
मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में गिल ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह शानदार टेस्ट मैच था। हमारे पास मौके थे, हमने कैच छोड़े और हमारे निचले क्रम ने पर्याप्त योगदान नहीं दिया, लेकिन टीम पर गर्व है और कुल मिलाकर एक अच्छा प्रयास है। चौथे दिन हम सोच रहे थे कि हम लगभग 430 प्राप्त करने जा रहे हैं और पारी की घोषणा करेंगे। दुर्भाग्य से हमारे आखिरी छह विकेट केवल 20-25 रन के आसपास गिर गए, जो कभी भी अच्छा संकेत नहीं है। इंग्लैंड को जब दूसरी पारी में अच्छी ओपनिंग मिली, तब भी मुझे लगा कि हमारे पास मौका है, लेकिन इस मैच का नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Captain Shubman Gill blamed these players including Pant for defeat against England praise bowlers
भारतीय टीम - फोटो : ANI
'हमें अब भी सीखने वाली टीम मिली'
भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज इस मैच की दोनों पारियों में फेल रहे। इस पर गिल ने कहा, 'यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में हमने बात की थी, लेकिन जब आप मैच के बीच में होते हैं तो यह बहुत जल्दी होता है और सोचना या बात करने का समय नहीं मिलता। मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक होगी जिन्हें हमें आगामी मैचों में सुधारना होगा। हां, निश्चित तौर पर मौके आसानी से नहीं मिलते विशेषकर इस तरह के विकेटों पर और हमने कुछ कैच छोड़े, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम युवा है और हमें अब भी सीखने वाली टीम मिली है और उम्मीद है कि अगले मैचों में हम इन पहलुओं में सुधार करने में सफल रहेंगे।'
विज्ञापन

IND vs ENG: Captain Shubman Gill blamed these players including Pant for defeat against England praise bowlers
भारतीय टीम - फोटो : ANI
'पहले सत्र में अच्छी गेंदबाजी की'
यह पूछे जाने पर कि क्या वे कुछ अलग कर सकते थे? गिल ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है। मुझे लगता है कि पहले सत्र में हमने जो गेंदबाजी की थी, हम काफी सही थे। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। इतने रन नहीं दिए, लेकिन आप जानते हैं कि एक बार गेंद पुरानी हो जाने के बाद रन को रोकना बहुत मुश्किल होता है और आपको खेल में बने रहने के लिए विकेट लेते रहना होता है। दुर्भाग्य से जिन गेंदों ने बल्ले का किनारा लिया या तो वो फील्डर तक नहीं पहुंच सके, या फिर छूट गए और हमारे पक्ष में नहीं गए। लेकिन मुझे लगता है कि गेंद पुरानी होने के बाद इंग्लैंड ने सच में अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने मौके लिए और उनकी शुरुआती साझेदारी ने खेल को हमसे दूर कर दिया।'

IND vs ENG: Captain Shubman Gill blamed these players including Pant for defeat against England praise bowlers
भारतीय टीम - फोटो : ANI
'जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी'
पांचवें दिन जडेजा की गेंदबाजी पर गिल ने कहा, 'उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि उन्होंने हमारे लिए कुछ मौके बनाए, कुछ कैच बने जो ऋषभ पंत नहीं पकड़ पाए। लेकिन क्रिकेट के किसी भी मैच में ऐसा होता है। आप उम्मीद करते हैं कि कुछ मौके ऐसे होंगे जो आपके पक्ष में नहीं जाएंगे।' बुमराह की उपलब्धता पर गिल ने कहा, 'यह निश्चित रूप से मैच दर मैच हम देखेंगे। आप जानते हैं कि इस टेस्ट के बाद एक अच्छा ब्रेक है। इसलिए एक बार जब हम मैच की तारीख के करीब होंगे तो हम देखेंगे कि क्या करना है।'

IND vs ENG: Captain Shubman Gill blamed these players including Pant for defeat against England praise bowlers
भारतीय टीम - फोटो : ANI
पहले टेस्ट में हारा भारत
भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन और ढीली फील्डिंग का पूरा फायदा उठाते हुए बेन डकेट के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल करके पहले टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को भारत को पांच विकेट से हराया। डकेट ने 170 गेंद में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाए, जबकि जैक क्राउली ने 65 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिये 188 रन की साझेदारी करके भारत की मैच में वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए थे। इसके बाद जो रूट ने 53 और जैमी स्मिथ ने 44 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। पांच मैचों की सीरीज में अब इंग्लैंड 1-0 से आगे है। दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed