फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: BCCI Vice President Rajeev Shukla statement on Vaibhav Sooryavanshi and Team Management decision

IND vs ENG: वैभव को मौका नहीं मिलने पर राजीव शुक्ला ने क्या कहा? टीम प्रबंधन की आलोचना करने वालों को घेरा

Fri, 03 Jul 2026 08:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Jul 2026 08:15 PM IST
सार

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का मौका नहीं मिलने का मामला बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर टीम प्रबंधन की आलोचना हो रही है और अब बीसीसीआई का बयान भी सामने आया है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पूरे मामले पर बयान दिया है।

विज्ञापन
IND vs ENG: BCCI Vice President Rajeev Shukla statement on Vaibhav Sooryavanshi and Team Management decision
वैभव, गंभीर और राजीव शुक्ला - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भारत की नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। इसे लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का भी बयान आया है। इंग्लैंड दौरे पर गए 15 वर्षीय युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने को लेकर क्रिकेट गलियारों में बहस छिड़ गई है। फैंस और कई विश्लेषकों को उम्मीद थी कि बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में इस युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिलेगा। हालांकि, टीम प्रबंधन ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की अपनी आजमाई हुई सलामी जोड़ी पर ही भरोसा जताया।
विज्ञापन

गंभीर और श्रेयस की हुई थी आलोचना
  • वैभव को डेब्यू के लिए इंतजार कराने के फैसले के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। 
  • इससे पहले पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में भी इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को बेंच पर बैठाया गया था। 
  • भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है।
  • अब यह देखना होगा कि वैभव को इस मैच में मौका मिलता है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच और कप्तान के फैसले का सम्मान करें
इस पूरे विवाद पर अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने टीम प्रबंधन का बचाव करते हुए मुख्य कोच और कप्तान के खिलाफ की जा रही बयानबाजी की कड़ी निंदा की है। राजीव शुक्ला ने टाइम्स नाऊ से कहा, हमारा भी यही मानना है कि वैभव एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल के दौरान इसे साबित भी किया है। मैंने टीम प्रबंधन और कोचों के खिलाफ कई टिप्पणियां देखी हैं, लेकिन मैं यह बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि अंतिम फैसला कोच और कप्तान ही लेंगे। वे परिस्थितियों को देख रहे हैं और जब भी सही मौका आएगा, वे वैभव को निश्चित रूप से मौका देंगे।

शुक्ला ने आगे कहा कि वैभव का समय जल्द ही आएगा, लेकिन यह फैसला पूरी तरह से टीम प्रबंधन पर छोड़ दिया जाना चाहिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ऐसे फैसलों को टीम प्रबंधन की समझदारी पर छोड़ देना चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि इस बारे में ऐसी अनावश्यक टिप्पणियां क्यों की जा रही हैं।
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में मचाया था तहलका
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टी20 टीम में शामिल किया गया था। आईपीएल के इस सीजन में वैभव ने 16 पारियों में 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का भी मानना था कि वैभव ने अपने असाधारण टैलेंट और प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद भी टीम प्रबंधन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जल्दबाजी में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed