IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शेफाली की वापसी; रेणुका-श्रेयंका बाहर
भारतीय महिला टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी और टी20 तथा वनडे सीरीज खेलेगी। 28 जून से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा जबकि तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 16 जुलाई से खेली जाएगी। बीसीसीआई ने सीनियर महिला टीम का एलान कर दिया।
विस्तार
🚨NEWS - Team India (Senior Women) squads for the upcoming England tour announced 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 15, 2025
A look at the squads for T20Is and ODIs 👇#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/lrUMzF09f8
भारतीय महिला टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी और टी20 तथा वनडे सीरीज खेलेगी। 28 जून से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा जबकि तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 16 जुलाई से खेली जाएगी। बीसीसीआई ने सीनियर महिला टीम का एलान कर दिया। वनडे विश्व कप 2025 की तैयारियों के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है।
हाल ही में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेली थी। भारत ने इस सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 97 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। इस मुकाबले में उपकप्तान स्मृति मंधाना का बोलबाला रहा था। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर जीत की नींव रखी थी। इसके बाद अमनजोत कौर और स्नेह राणा ने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीम को तगड़ा झटका दिया। अब भारतीय टीम की नजर इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन करने पर होगी।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम में शेफाली वर्मा की वापसी हुई है। उन्होंने भारत के लिए पिछले साल से कोई भी मैच नहीं खेला है। वहीं, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को किसी भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में डेब्यू करने वाली सयाली सतघरे को दोनों टीमों में शामिल किया गया है। त्रिकोणीय सीरीज में नजर आईं काश्वी गौतम इस दौरे पर नहीं जाएंगी। उनकी जगह क्रांति गौड़ को मौका मिला है।