फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng test James Anderson Mark wood can play together in 3rd test Ben Stokes to play 100th test

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में एक साथ खेल सकते हैं एंडरसन और मार्क वुड, करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे बेन स्टोक्स

Wed, 14 Feb 2024 09:42 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Feb 2024 09:42 AM IST
सार

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट की पिच को देखते हुए इंग्लैंड ने अपने 12 खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज मार्क वुड को जगह दी है। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड जेम्स एंडरसन और मार्क वुड को उतार सकता है। विशाखापत्तनम टेस्ट एंडरसन खेले थे, जबकि हैदराबाद में वुड उतरे थे।

विज्ञापन
Ind vs Eng test James Anderson Mark wood can play together in 3rd test Ben Stokes to play 100th test
जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स - फोटो : ICC/England Cricket/X

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार (15 फरवरी) से राजकोट में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। इसके बाद विशाखापत्तनम टेस्ट को जीतकर मेजबान भारत ने वापसी की। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। मेहमान टीम इस मैच में अलग रणनीति के साथ उतर सकती है। अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे कप्तान बेन स्टोक्स दो विशुद्ध तेज गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन


राजकोट की पिच को देखते हुए इंग्लैंड ने अपने 12 खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज मार्क वुड को जगह दी है। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड जेम्स एंडरसन और मार्क वुड को उतार सकता है। विशाखापत्तनम टेस्ट एंडरसन खेले थे, जबकि हैदराबाद में वुड उतरे थे। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड तीन मुख्य स्पिनर टॉम हार्टले, रेहान अहमद, शोएब बशीर और चौथे स्पिनर जो रूट के साथ उतरा था। कप्तान बेन स्टोक्स का कहना है कि रेहान के एकल प्रवेश वीजा के मुद्दे से तैयारियों पर फर्क नहीं पड़ेगा। अधिकारी इसे सुलझाने में जुटे हैं। उन्हें उम्मीद है रेहान राजकोट में खेलेंगे।
विज्ञापन

Ind vs Eng test James Anderson Mark wood can play together in 3rd test Ben Stokes to play 100th test
बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन - फोटो : BCCI
100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के 16वें क्रिकेटर बनेंगे
अगर स्टोक्स राजकोट में खेलते हैं, तो वह क्रिकेट इतिहास में 100 टेस्ट खेलने वाले 74वें क्रिकेटर बन जाएंगे। वह इस उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के 16वें खिलाड़ी भी होंगे। स्टोक्स ने 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडरों में एक हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 99 टेस्ट मैचों में 6251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36.3 का रहा है। स्टोक्स ने 13 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं।

ओली पोप ने की कप्तान की तारीफ
इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप का मानना है कि कप्तान बेन स्टोक्स ने कई मामलों में क्रिकेट को बदल दिया है। दबाव में कई शानदार पारियां खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल (आक्रामक रवैया) अपनाकर कप्तान के तौर पर भी मिसाल पेश की है। पोप ने कहा कि जब टीम की जरूरत होती है तो स्टोक्स अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। मुझे याद है कि एशेज में वह लॉर्ड्स में उस समय खेल को अलग स्तर पर ले गए जब उनके ऊपर सारा दबाव था। अब तक उन्होंने 99 टेस्ट में जो किया वह असाधारण है।

Ind vs Eng test James Anderson Mark wood can play together in 3rd test Ben Stokes to play 100th test
ओली पोप - फोटो : बीसीसीआई
स्टोक्स की टीम प्रबंधन की नीति सबसे अलग: पोप
पोप ने कहा कि स्टोक्स के करियर में भी उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन कप्तान बनने के बाद उन्होंने जो कुछ किया, वह अद्भुत है। उनकी टीम प्रबंधन की नीति सबसे अलग है। जब वह कप्तान बने तो मुझे स्पष्ट कर दिया था कि नंबर तीन पर मैं ही खेलूंगा। इससे मेरा मनोबल काफी बढ़ गया था। उनके पास टीम के साथ फिजियो और डॉक्टर से भी संवाद करने का समय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed