{"_id":"602be12799f2fc52d96ed60b","slug":"ind-vs-eng-all-rounder-moeen-ali-will-return-to-england-not-included-in-squad-for-3rd-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई टेस्ट में आठ विकेट के साथ 18 गेंदों में 43 रन बनाने वाले मोईन अली की होगी इंग्लैंड वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई टेस्ट में आठ विकेट के साथ 18 गेंदों में 43 रन बनाने वाले मोईन अली की होगी इंग्लैंड वापसी
Tue, 16 Feb 2021 08:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
मोईन अली
- फोटो : ट्विटर @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मंगलवार को समाप्त हो गया। चेन्नई में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने चौथे दिन ही इंग्लैंड को 317 रनों के विशाल अंतर से हराया। उधर हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने अहमदाबाद में होने वाले डे-नाईट टेस्ट के लिए अपने 17 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी। इसमें टीम के ऑलराउंडर मोईन अली को जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लेने और दूसरी पारी में 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाने वाले मोईन अहमदाबाद में होने वाले सीरीज के आखिरी दोनों मुकाबले में टीम के साथ नहीं होंगे। वे अपने परिवार के साथ रहने के लिए इंग्लैंड लौट जाएंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि बायो बबल में लंबा समय बिताने के बाद उनके लिए यह एक कठिन दौरा रहा। गौरतलब है कि मोईन पिछले महीने इंग्लैंड के श्रीलंका दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
रूट ने कहा, 'मोईन ने घर जाने का फैसला किया। उसे यह लग रहा होगा कि उसे इस वक्त अपने परिवार के साथ रहना चाहिए और हम इसका सम्मान करते हैं। यह उसके लिए मुश्किल दौरा रहा। यह उसके लिए आसान फैसला नहीं रहा होगा।
बात करें इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ियों की तो दूसरे टेस्ट में चोट की वजह से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। उनके अलावा शुरुआती दो टेस्ट में टीम से बाहर रहने वाले बल्लेबाज जोनी बेयरस्टो और तेज गेंदबाज मार्क वुड भी जगह बना सकते हैं। सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी शामिल किया जा सकता है।