फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test: 'We have to give the country another chance to be proud...', coach Gambhir warns England

IND vs ENG: 'देश को गर्व करने का एक और मौका देना है...', आखिरी टेस्ट से पहले कोच गंभीर की इंग्लैंड को चेतावनी

Tue, 29 Jul 2025 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

गंभीर सीरीज के दौरान टीम के समर्थन के लिए भारी संख्या में आए प्रशंसकों को इंडिया हाउस अपने संबोधन के जरिये धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: 'We have to give the country another chance to be proud...', coach Gambhir warns England
गंभीर ने पांचवें टेस्ट को लेकर बयान दिया है - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

मैनचेस्टर टेस्ट के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। पांचवां और आखिरी लंदन के द ओवल में खेला जाना है। इससे पहले भारतीय टीम ने खुद को रिलैक्स किया। इस दौरान ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त, विक्रम दुरइस्वामी ने टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया। साथ ही भारतीय टीम की जमकर तारीफ भी की। भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर भी नजर आए और उन्होंने कहा कि देश के लिए आखिरी टेस्ट जीतकर वह लोगों को गर्व करने का एक और मौका देना चाहते हैं। गंभीर ने कहा है कि इंग्लैंड का दौरा हमेशा कठिन होता है, लेकिन इस सीरीज में जिस तरह की क्रिकेट खेली गई है  उस पर हर क्रिकेटप्रेमी को गर्व होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

गंभीर ने फैंस को धन्यवाद कहा
गंभीर सीरीज के दौरान टीम के समर्थन के लिए भारी संख्या में आए प्रशंसकों को इंडिया हाउस अपने संबोधन के जरिये धन्यवाद दिया। भारत ने चौथे टेस्ट में जीत की कगार पर पहुंचकर मैच ड्रॉ कराया था। गंभीर ने कहा, 'इंग्लैंड का दौरा हमेशा कठिन होता है क्योंकि दोनों देशों के बीच इतिहास ऐसा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। हमने जब भी ब्रिटेन का दौरा किया है, हमें प्रशंसकों का अपार समर्थन मिला है। हम किसी भी चीज को हलके में नहीं लेते।'

'सीरीज अब तक रोमांचक रही है'
उन्होंने कहा, 'पिछले पांच सप्ताह दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक रहे हैं। सीरीज में जिस तरह की क्रिकेट खेली गई है, उस पर हर क्रिकेटप्रेमी को गर्व होगा।' लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा भारतवंशियों के स्वागत समारोह में भारतीय टीम का समुदाय के नेताओं, सांसदों और खेलप्रेमियों ने जबर्दस्त स्वागत किया। भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक पांचवां टेस्ट ओवल पर गुरुवार, 31 जुलाई से खेला जाएगा।

'दोनों टीमों ने काफी प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया'
गंभीर ने कहा, 'दोनों टीमों ने काफी प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया है। हमारे पास एक सप्ताह और है और हम पूरा प्रयास करेंगे कि देशवासियों और यहां मौजूद लोगों को गर्व करने का एक और मौका दें।' इस मौके पर इंग्लैंड में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दुरइस्वामी ने कहा कि टीम ने सीरीज में जिस तरह का जुझारूपन दिखाया है, वह विषमताओं से लड़ने की देश की इच्छाशक्ति का परिचायक है। उन्होंने कहा, 'यह सीरीज शानदार रही है और बेहतरीन भावना के साथ खेली गई। सारे मैच पांच दिन तक चले और रोमांचक रहे। हमारी टीम ने जिस तरह का जुझारूपन दिखाया है, वह नए भारत के जीवट का प्रतीक है। पांचवें टेस्ट का परिणाम चाहे जो हो, हमें अपनी टीम पर गर्व है।'
विज्ञापन

कप्तान गिल ने कही यह बात
समारोह के आखिर में कमेंटेटर और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कप्तान शुभमन गिल समेत कुछ खिलाड़ियों के साथ बातचीत सत्र का संचालन किया। इंग्लैंड के इस दौरे पर अब तक 700 से ऊपर रन बना चुके गिल ने कहा, 'सीरीज शुरू होने से पहले मुझे लगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हूं। मैंने अपने खेल पर काफी काम किया और मैं खुद को साबित करना चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed