IND vs ENG Test: ओवल के पिच क्यूरेटर से भिड़े कोच गौतम गंभीर, अंगुली दिखाकर जाने को कहा; देखें बहस का वीडियो
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को ओवल के पिच क्यूरेटर से बहस हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, अब तक मामले की वजह सामने नहीं आई है।
विस्तार
गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच हुई बहस
समाचार एजेंसी पीटीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच बहस होती दिख रही है। इस दौरान गंभीर पिच क्यूरेटर को हाथ से जाने का इशारा करते हैं। वीडियो में सितांशु कोटक को बीच बचाव करते देखा जा सकता है। हालांकि, इस विवाद की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।
VIDEO | Indian team's head coach Gautam Gambhir was seen having verbal spat with chief curator Lee Fortis at The Oval Cricket Ground in London ahead of the last Test match of the series starting Thursday.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2025
After having drawn the fourth Test at Old Trafford, India have a chance… pic.twitter.com/hfjHOg9uPf
गौतम गंभीर और ली फोर्टिस के बीच हुई बहस के बाद रेवस्पोर्ट्ज की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को सरे के मीडिया मैनेजर एडम को मामले की जानकारी देते दिख रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम के सुरक्षा प्रमुख को तलब किया गया।
🚨 Gautam Gambhir's confrontation with ground staff leads to Indian team security head being called.
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) July 29, 2025
Sitangshu Kotak seen explaining the incident to ECB's David and Surrey media manager Adam. #ENGvIND @ThumsUpOfficial @debasissen #GautamGambhir pic.twitter.com/uBO6jV99XG
आदर्श प्लेइंग 11 की तलाश में भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला रोमांचक होने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम को आदर्श प्लेइंग 11 की तलाश है। भारतीय टीम प्रबंधन गेंदबाजी संयोजन में परिवर्तन कर सकता है। बल्लेबाजी में आठवें क्रम तक गहराई देने के लिए एक विशुद्ध गेंदबाज को बाहर बिठाने के निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि अंतिम मुकाबले में शार्दुल ठाकुर को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। वहीं, अंशुल कंबोज अपने डेब्यू टेस्ट में निष्प्रभावी रहे। ऐसे में उनकी जगह फिटनेस हासिल कर चुके आकाशदीप या प्रसिद्ध कृष्णा को लिया जा सकता है।
ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आकाश दीप/जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अंशुल कंबोज।