IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम, मुकाबले से पहले अचानक हुई इस गेंदबाज की एंट्री
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को देखा गया। वह भारतीय खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते दिखे।
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में दीपक चाहर शामिल नहीं है। इसके बावजूद उन्हें बुधवार को अभ्यास सत्र में गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते देखा गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 32 वर्षीय गेंदबाज को सिर्फ अभ्यास सत्र का हिस्सा बनाया गया है। बता दें कि, चाहर ने अब तक भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने 13 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
VIDEO | India and Mumbai Indians' pacer Deepak Chahar joined the team for net practice at Lord's ahead of the third Test against England, starting tomorrow.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/Z2feAckjsF
हाल ही में दीपक चाहर को विंबलडन का आनंद लेते देखा गया था। वह अपनी पत्नी जया चाहर के साथ यहां पहुंचे थे। इसकी तस्वीरें भी उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी विंबलडन का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आईं थीं। वहीं, बुधवार को सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ विंबलडन का आनंद लेने पहुंचे थे।
View this post on Instagram


