फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG, 3rd T20: Match preview and prediction of match between India and England at narendra modi stadium

INDvENG: बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला आज

Tue, 16 Mar 2021 08:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Mar 2021 08:55 AM IST
सार

  • विश्व कप के लिए सही संयोजन तलाश रही भारतीय टीम के लिए इशान ने जगाई उम्मीद 
  • दो मैचों से बेंच पर बैठे रोहित आज इशान के साथ कर सकते हैं ओपनिंग 
  • 26 अर्द्धशतक लगाकर कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है

विज्ञापन
IND vs ENG, 3rd T20: Match preview and prediction of match between India and England at narendra modi stadium
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

विस्तार

विराट एंड कंपनी पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है। पहले मैच में करारी हार के बाद टीम ने दूसरे मैच में हर विभाग में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। सलामी जोड़ी की टीम की समस्या अब भी बरकरार है। लोकेश राहुल लगातार दूसरे मैच में भी नाकाम रहे। हालांकि शिखर धवन की जगह आजमाए गए युवा ईशान किशन ने मौके पर चौका मारकर इस ओपनर की मुश्किलें बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि कोहली, ईशान के साथ फिर राहुल पर ही दांव लगाते हैं या फिर पिछले दो मैचों से बेंच पर बैठे उपकप्तान रोहित शर्मा पर। भारत का लक्ष्य अक्तूबर में अपनी मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए सही संयोजन तलाशना है। पूरी संभावना है कि ईशान के साथ रोहित ओपनिंग करें।

विज्ञापन

ईशान ने किया शान से पदार्पण

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण शान के साथ किया। उन्हाेंने 32 गेंद में 56 रन की पारी खेलकर भारत को बेखौफ और उन्मुक्त बल्लेबाजी के नए फलसफे पर अमल करते रहने का हौसला दिया। राहुल के पहले ही ओवर में आउट होने के बावजूद किशन ने बिना विचलित हुए पहली ही गेंद पर आर्चर को चौका लगाकर भारतीय टीम के तेवर जाहिर कर दिए। 



विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली भी लौटे फॉर्म में

पिछली पांच पारियों में से तीन में खाता भी नहीं खोल सके कप्तान कोहली के भी फॉर्म में लौटने से टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा है। गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 164 रन पर रोककर अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। हार्दिक पंड्या ने लंबे समय बाद चार ओवर डाले और इससे भारत को अतिरिक्त बल्लेबाज को लेकर उतरने की सहूलियत मिली। पंत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है जिन्हें बल्लेबाजी क्रम में श्रेयस अय्यर से ऊपर चौथे नंबर पर भेजा गया है। पंत दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। भारतीय टीम विजयी एकादश में बदलाव नहीं करना चाहेगी। हालांकि नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित की वापसी संभव है।

विज्ञापन

वुड करेंगे वापसी

वहीं इंग्लैंड की टीम वापसी के इरादे से उतरेगी। चोट के कारण दूसरे मैच में नहीं खेल सके मार्क वुड की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड का आक्रमण प्रभावी नहीं लगा। कप्तान इयोन मोर्गन ने हालांकि कहा कि वह अगले मैच में खेलेंगे। ओपनर जेसन रॉय दोनों पारियों में फॉर्म में लगे लेकिन अर्द्धशतक से चूक गए। वह अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर)।

इंग्लैंड: इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, सैम करन, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed