फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd T20 2025 Highlights India vs England T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard Result

IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती के घातक प्रदर्शन पर भारी पड़ी इंग्लैंड की गेंदबाजी, भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

Tue, 28 Jan 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 Jan 2025 11:02 PM IST
सार

India vs England 3rd T20 Highlights : मेहमानों ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 26 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd T20 2025 Highlights India vs England T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard Result
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 26 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। बुधवार को राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेहमानों ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने इस सीरीज में पहला मुकाबला अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। अब दोनों टीमें शुक्रवार (31 जनवरी) को पुणे में एक बार फिर आमने-सामने होंगी जिसमें टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरा भारत का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा, उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14, तिलक वर्मा ने 18, वाशिंगटन सुंदर ने छह, अक्षर पटेल ने 15, ध्रुव जुरेल ने दो, मोहम्मद शमी ने सात, रवि बिश्नोई ने चार* और वरुण चक्रवर्ती ने एक* रन बनाया। इंग्लैंड की तरफ से जैमी ओवरटन ने तीन विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मार्क वुड और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती ने बरपाया कहर
इस मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट महज पांच रन बनाकर  दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोर्चा बेन डकेत और जोस बटलर ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी हुई, जिसे वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान को सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। वह एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से 24 रन बनाकर लौटे। वहीं, डकेत 26 गेंदों में अपने करियर का दूसरा टी20 अर्धशतक पूरा करने में कामयाब हुए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। भारत के खिलाफ हैरी ब्रूक ने आठ, लियाम लिविंगस्टोन ने 43, जैमी स्मिथ ने छह, जैमी ओवरटन ने शून्य, ब्रायडन कार्स ने तीन, जोफ्रा ऑर्चर ने शून्य रन बनाए। वहीं, आदिल रशीद और मार्क वुड 10-10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट चटकाए जबकि हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। इसके अलावा रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed