{"_id":"6853e49f11a9641bf30a6180","slug":"ind-vs-eng-1st-test-kl-rahul-wants-to-represent-india-for-a-long-time-with-karun-nair-said-this-emotionally-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: करुण नायर के साथ लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं राहुल, भावुक होकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: करुण नायर के साथ लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं राहुल, भावुक होकर कही यह बात
Thu, 19 Jun 2025 03:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:52 PM IST
सार
राहुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपने इस करीबी दोस्त के साथ लंबे समय तक देश की तरफ से खेलेंगे। नायर और राहुल, दोनों 33 साल के हैं और बचपन से ही एक साथ आयु वर्ग की क्रिकेट खेलते आए हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल और करुण नायर
- फोटो : Karun Nair Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। लीड्स में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले केएल राहुल का बयान सामने आया है। उन्होंने करुण नायर के साथ लंबे समय तक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जताई है। राहुल ने कहा कि वह नायर की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपने इस करीबी दोस्त के साथ लंबे समय तक देश की तरफ से खेलेंगे। नायर और राहुल, दोनों 33 साल के हैं और बचपन से ही एक साथ आयु वर्ग की क्रिकेट खेलते आए हैं। दोनों करीबी दोस्त हैं। राहुल जहां पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहे हैं, वहीं नायर को टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के बावजूद आठ साल तक टीम से बाहर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने आईपीएल की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की मीडिया टीम से कहा, 'हमने 11 साल की उम्र में एक साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था और तब से हम इस सफर पर हैं। हम दोनों के जीवन में उतार-चढ़ाव आए। करुण को मौका मिला, उन्होंने तिहरा शतक बनाया और इसके बाद कई कारणों से उसे मुश्किल समय का सामना करना पड़ा।'
उन्होंने घरेलू क्रिकेट में नायर के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा, 'लेकिन उन्होंने पिछले दो-तीन वर्षों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह उल्लेखनीय है। उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया और भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहा। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों लंबे समय तक भारतीय टीम की तरफ से खेलेंगे'
राहुल ने फिर से कहा कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमी खलेगी। इन दोनों ने पिछले महीने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा, 'विराट और रोहित पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं और उनका न होना बहुत बड़ी कमी होगी। अपने अब तक के पूरे करियर में मैं कभी ऐसी भारतीय टीम में नहीं खेला, जिसमें विराट या रोहित न हों।'