{"_id":"6037ab039089867009489032","slug":"ind-vs-eng-144-years-of-test-history-21-times-test-matches-finishes-in-just-two-days-of-time-span","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"144 साल के टेस्ट इतिहास में 22वीं बार दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच, भारत में दूसरा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
144 साल के टेस्ट इतिहास में 22वीं बार दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच, भारत में दूसरा मौका
Thu, 25 Feb 2021 08:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद टेस्ट से पहले 144 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में महज 21 बार ही ऐसा हुआ था जब कोई टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हुआ। लेकिन अब यह कारनामा 22 बार हो चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 49 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की जीत के साथ ही यह डे-नाइट टेस्ट चायकाल के बाद ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
भारतीय टीम की तरफ से चौथी पारी में रोहित शर्मा (25) और शुभमन गिल (15) रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि इससे पहले भारत का सिर्फ एक टेस्ट ही दो दिन में खत्म हुआ था। तब 2018 में अफगानिस्तान को बेंगलुरु टेस्ट में दो दिन में ही हार का स्वाद चखना पड़ा था। फिलहाल आइए जानते हैं कि कब-कब और कहां दो दिन में टेस्ट मैच का परिणाम आया।
विज्ञापन
21 बार दो दिन में खत्म हुए टेस्ट मैच
- 1882: सबसे पहली बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हुआ था। लंदन के ओवल में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि यह मैच तीन दिन का था।
- 1888: इस साल तीन बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले दो दिन में खत्म हुए। इसमें एक बार ऑस्ट्रेलिया तो दो बार इंग्लैंड ने बाजी मारी।
- 1889: इस साल भी दो बार यह कारनामा हुआ। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच लगातार दो टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हुए। दोनों बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की।
- 1890: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: इंग्लैंड की जीत
- 1896: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: इंग्लैंड जीता
- 1912: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ऑस्ट्रेलिया की जीत
- 1912: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: इंग्लैंड जीता
- 1921: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: ऑस्ट्रेलिया की जीत
- 1931: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: ऑस्ट्रेलिया की जीत
- 1936: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ऑस्ट्रेलिया जीता
- 1946: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: ऑस्ट्रेलिया जीता
- 2000: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: इंग्लैंड की जीत
- 2002: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: ऑस्ट्रेलिया की जीत
- 2005: दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे: दक्षिण अफ्रीका जीता
- 2005: न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे: न्यूजीलैंड की जीत
- 2017: दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे: दक्षिण अफ्रीका जीता
- 2018: भारत बनाम अफगानिस्तान: भारत की जीत