IND vs BAN Video: केएल राहुल के थ्रो ने पलट दिया मैच, बहाने बनाते रह गए बांग्लादेश के लिटन दास, देखें वीडियो
बारिश के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। लिटन दास भारत के लिए खतरा बनते जा रहे थे। राहुल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन को पवेलियन भेज दिया।
विस्तार
हालांकि, बारिश ने टीम इंडिया पर मेहरबानी की और मैच दोबारा से शुरू हुआ। जब मुकाबला फिर से शुरू हुआ तो सारे समीकरण बदल गए। बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। इस तरह उसे नौ ओवर में 85 रनों की आवश्यकता थी। लिटन दास भारत के लिए खतरा बनते जा रहे थे। राहुल ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन को पवेलियन भेज दिया।
राहुल ने मिड-विकेट से किया सीधा थ्रो
अश्विन की दूसरी गेंद पर नजमुल हुसैन शान्तो ने मिड-विकेट की ओर शॉट खेला। शान्तो और लिटन दो रन लेना चाहते थे। इतने में राहुल गेंद के पास पहुंच गए और उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। गेंद सीधे स्टंप से जा लगी। लिटन दास क्रीज से बाहर रह गए। वह रनआउट हो गए। यहां से मैच पूरी तरह पलट गया। भारतीय टीम ने नई जान आ गई। उन्होंने बांग्लादेश पर दबाव बनाना शुरू कर किया और यह टीम इंडिया के काम आया।
बारिश के बाद जब लिटन बल्लेबाजी के लिए आए तो सातवें ओवर की पहली गेंद पर रन लेने के दौरान पिच पर फिसल गए। वह यह बताना चाह रहे थे कि पिच अभी भी सूखी नहीं है। इसी चक्कर में वह रनआउट भी हुए। वह दूसरे रन के दौरान फिसलने का नाटक करना चाह रहे थे। इसी कारण वह दूर रह गए। लिटन के इन बहानों पर अंपायर ने कोई एक्शन नहीं लिया।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल बल्लेबाज बने, महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा
भारत के लिए मैच में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। कोहली के अलावा भारत के लिए केएल राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन छह गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल सात-सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने पांच और रोहित शर्मा ने दो रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने तीन और शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिए।
बांग्लादेश की पारी की बात करें तो लिटन दास ने सबसे ज्यादा 27 गेंद पर 60 रन बनाए। नूरूल हसन 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। नजमुल हुसैन शान्तो ने 21, शाकिब अल हसन ने 13 और तस्कीन अहमद ने नाबाद 12 रन बनाए। मोसादेक हुसैन ने छह और आफिफ हुसैन ने तीन रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।