IND Inning
139/2 (11.3 ov)
Shreyas Iyer 0(1)*
Sanju Samson 74 (34)
WI elected to bowl
{"_id":"589caecb4f1c1b945237b6c9","slug":"ind-vs-ban-test-match-live-from-hyderabad-day-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVsBan: दूसरे दिन का खेल खत्म, उमेश ने दिलाई भारत को सफलता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsBan: दूसरे दिन का खेल खत्म, उमेश ने दिलाई भारत को सफलता
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
उमेश यादव
- फोटो : Getty
भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे मैच के दूसरे दिन आखिरी सत्र में भारत ने 687 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 1 विकेट खोकर 41 रन बना लिए। सौम्य सरकार 15 बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। तमीम इकबाल (24) के साथ मोमिनुल हक (1) क्रीज पर मौजूद हैं।
दिन की शुरुआत में भारतीय कप्तान विराट कोहली और अजिक्य रहाणे (82) ने तेजी से रन बनाए और चौथे विकेट के लिए 22 रन जोड़े। लंच से पहले मेहदी हसन ने रहाणे का शानदार कैच लपका। लंच के बाद कोहली ने अपने करियर का चौथा दोहरा शतक पूरा किया। मगर 204 रन के निजी स्कोर पर कोहली तैजुल इस्लाम का शिकार बने। इसके बाद अश्विन (34) मेहदी हसन का शिकार बने।
LIVE SCORE
दिन के आखिरी सत्र में भारत ने साहा और जडेजा की 118 रनों की अविजित साझेदारी के बदौलत 650 का आंकड़ा पार किया और कोहली ने 687 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। साहा ने छक्का जड़कर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया। साहा (105 नाबाद) के अलावा जडेजा ने भी 60 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 3, महेदी हसन ने 2 और तस्कीन अहमद ने 1 विकेट लिया। यह भारत का टेस्ट में पांचवा सर्वाधिक स्कोर है। भारत लगातार 3 टेस्ट मैचों में 600 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। पहले दिन पुजारा ने 82 और विजय ने 108 रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी थी।