फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Shami destroyed Bangladesh top order, made record, reached second place in powerplay wicket

IND vs BAN: शमी ने बांग्लादेश के शीर्षक्रम को किया ध्वस्त, बनाया रिकॉर्ड, इस मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे

Thu, 20 Feb 2025 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर 39 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में शुरुआती 10 ओवर में बनाए गए चौथे सबसे कम रन हैं।

विज्ञापन
IND vs BAN: Shami destroyed Bangladesh top order, made record, reached second place in powerplay wicket
शमी - फोटो : BCCI
loader

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ। यह मुकाबला दुबई में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 2023 वनडे विश्व कप के बाद अपना पहला आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में बांग्लादेश को दो झटके दिए। उन्होंने सौम्य सरकार को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया, जबकि मेहदी हसन मिराज को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। सरकार खाता नहीं खोल सके, जबकि मिराज ने पांच रन बनाए। इन दो विकेट के साथ ही शमी ने एक खास उपलब्धि हासिल की। वह साल 2015 से वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी को मिलाकर पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 19.8 का रहा है।
विज्ञापन

सिर्फ ट्रेंट बोल्ट से पीछे हैं मोहम्मद शमी
इस मामले में शमी से आगे सिर्फ ट्रेंट बोल्ट हैं। उन्होंने इस दौरान 26 विकेट लिए थे और उनका स्ट्राइक रेट 33.6 का रहा था। लिस्ट में 19 विकेट के साथ मिचेल स्टार्क तीसरे और 14 विकेट के साथ क्रिस वोक्स चौथे स्थान पर रहे। शमी के दो विकेट के अलावा पावरप्ले में हर्षित राणा ने एक विकेट और अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए। अक्षर ने पारी के नौवें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए और हैट्रिक से चूक गए। पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर 39 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में शुरुआती 10 ओवर में बनाए गए चौथे सबसे कम रन हैं।

2015 के बाद से विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक पावरप्ले विकेट (स्ट्राइक रेट)
खिलाड़ी पावरप्ले विकेट स्ट्राइक रेट
ट्रेंट बोल्ट 26 33.6
मोहम्मद शमी 20 19.8
मिचेल स्टार्क 19 32.8
क्रिस वोक्स 14 40.2
जोश हेजलवुड 13 38.3

चैंपियंस ट्रॉफी के खेल में पहले 10 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट गिरे
स्कोर टीम  खिलाफ स्थान साल
44/6 बांगलादेश न्यूजीलैंड कोलंबो 2002
27/6 पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका मोहाली 2006
26/5 बांगलादेश वेस्टइंडीज साउथैंप्टन 2004
39/5 बांगलादेश भारत दुबई 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने वनडे में लगातार 11वां टॉस गंवाया
भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 11वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से कुछ बदलाव किए। वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। भारतीय टीम आईसीसी इवेंट में अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरी है। बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed