{"_id":"66e94a81ac97111d540395ae","slug":"ind-vs-ban-rohit-sharma-talked-about-new-coach-explained-the-difference-between-gambhir-and-dravid-coaching-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने की नए कोच पर बात, समझाया गंभीर और द्रविड़ की कोचिंग में फर्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने की नए कोच पर बात, समझाया गंभीर और द्रविड़ की कोचिंग में फर्क
Tue, 17 Sep 2024 02:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:53 PM IST
सार
19 सितंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में शुरू होगा। मंगलवार को टेस्ट मुकाबले से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने द्रविड़ और गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर चर्चा की।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
विस्तार
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की शुरुआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ काम करने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और मौजूदा मुख्य कोच की कोचिंग स्टाइल में फर्क है। इस दौरान हिटमैन ने बताया कि उनका गंभीर के साथ अच्छा रिश्ता है।
विज्ञापन
Trending Videos
द्रविड़ और गंभीर की तुलना पर क्या बोले रोहित?
19 सितंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में शुरू होगा। मंगलवार को टेस्ट मुकाबले से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने द्रविड़ और गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर चर्चा की।
हिटमैन ने कहा- जाहिर है राहुल भाई, विक्रम राठौर और पारस महाम्ब्रे एक अलग टीम थे और यह स्वीकार्य है कि नया सहयोगी स्टाफ अलग दृष्टिकोण लेकर आएगा। नए कोचिंग स्टाफ का स्टाइल अलग है, लेकिन कोई दिक्कत नहीं है। अच्छी समझ होना बहुत जरूरी है और गंभीर के साथ मेरी यही समझ है। गंभीर ने जुलाई में टीम की कमान संभाली थी और टीम उनके कार्यकाल में अपना पहला टेस्ट खेलेगी।

🗣️🗣️ Every game becomes important because of what is at stake.#TeamIndia Captain @ImRo45 ahead of the #INDvBAN Test series opener 👌👌@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/TkcGCDZuYT
— BCCI (@BCCI) September 17, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे ब्रेक के बाद वापसी से खेल पर पड़ेगा असर?
भारतीय टीम ने मार्च 2024 में आखिरी टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड खिलाफ खेला था। अब टीम एक लंबे ब्रेक के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रही है। मुकाबले से पहले जब भारतीय कप्तान से पूछा गया कि ब्रेक का खेल पर असर पड़ेगा या नहीं? इस पर हिटमैन ने बताया कि इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा- ऐसा पहले भी हुआ है। हम इस परिस्थिति में आसानी से ढल जाएंगे, चेन्नई में इसी वजह से एक छोटा कैंप लगाया गया। जो खिलाड़ी लंबे अरसे से नहीं खेले हैं, वह दलीप ट्रॉफी खेलकर यहां पहुंचे।