{"_id":"63626b73c2a21b7a012ec14c","slug":"ind-vs-ban-rahul-dravid-s-15-year-old-pain-healed-india-defeated-bangladesh-and-took-coach-dravid-s-revenge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: द्रविड़ के 15 साल पुराने दर्द पर लगा मरहम, भारत ने बांग्लादेश को हराकर लिया कोच का बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: द्रविड़ के 15 साल पुराने दर्द पर लगा मरहम, भारत ने बांग्लादेश को हराकर लिया कोच का बदला
Wed, 02 Nov 2022 07:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:55 PM IST
सार
भारत को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ छह नवंबर को मैच जीतना है। वहीं, बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए राह कठिन हो गई है। बांग्लादेश और पाकिस्तान को अब अंतिम चार में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ 2007 वर्ल्ड कप के दौरान और राहुल द्रविड़ बतौर कोच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टीम ने सुपर-12 राउंड में तीसरी जीत हासिल की है। एडिलेड में भारत ने बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप दो में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। भारत को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ छह नवंबर को मैच जीतना है। वहीं, बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए राह कठिन हो गई है। बांग्लादेश और पाकिस्तान को अब अंतिम चार में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
2022 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराने के बाद भारतीय टीम
विज्ञापन
2022 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराने के बाद भारतीय टीम
भारतीय टीम ने इस जीत के साथ हेड कोच राहुल द्रविड़ को साल 2007 में वनडे विश्व कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। 2007 में बांग्लादेश ने भारत को पांच विकेट से हराया था। इस मैच में भी जब बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करन उतरी तो हालात 2007 वाले ही बन रहे थे। लिटन दास की अगुआई में बांग्लादेश ने बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि, जब लिटन रन आउट हुए तो पासा पूरी तरह पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिटन दास का रन आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बांग्लादेश ने 2007 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। तब भी वह भारत के लिए अगले राउंड में पहुंचने के लिए बड़ा मुकाबला था। बांग्लादेश ने तब भारत को हराकर वनडे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था। इसके बाद वापस देश लौटने पर टीम इंडिया की खूब आलोचना हुई थी।
बांग्लादेश के खिलाफ 2007 वनडे वर्ल्ड कप में हार के बाद लटका भारतीय टीम का चेहरा
बांग्लादेश के खिलाफ 2007 वनडे वर्ल्ड कप में हार के बाद लटका भारतीय टीम का चेहरा
तब 2007 में भी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 191 रन बनाए थे और टीम ऑलआउट हो गई थी। सौरव गांगुली ने उस मैच में 129 गेंदों में 66 रन की पारी खेली थी। वहीं, युवराज सिंह ने 58 गेंदों में 47 रन बनाए थे। उस मैच में टीम इंडिया की कमान राहुल द्रविड़ के हाथों में ही थी। वह इस मैच में 28 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए थे। उस मैच में बांग्लादेश के मशरफे मोर्तजा ने चार विकेट लिए थे। वहीं, अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद रफीक को तीन-तीन विकेट मिले थे।
बांग्लादेश ने 2007 में 192 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था
बांग्लादेश ने 2007 में 192 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था
जवाब में बांग्लादेश ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाकर मैच जीत लिया था। तमीम इकबार ने 51, मुशफिकुर रहीम ने 56 और शाकिब अल हसन ने 53 रन की पारी खेली थी। इस हार के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी छुप-छुप कर भारत वापस लौटे थे। तब मैच त्रिनिदाद के क्विंस पार्क ओवल में खेला गया था। हालांकि, 15 साल बाद भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ का बदला ले लिया और बांग्लादेश की टीम को शिकस्त दी।
2007 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान द्रविड़, इरफान पठान, धोनी और हरभजन
भारत को हराकर उलटफेर करने के बाद बांग्लादेश की टीम
2007 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान द्रविड़, इरफान पठान, धोनी और हरभजन
भारत को हराकर उलटफेर करने के बाद बांग्लादेश की टीम
इस टी20 वर्ल्ड कप में द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच हैं। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 32 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला। तब तक सात ओवर में बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 66 रन बना लिए थे।
ऐसा लग रहा था कि भारत फिर उलटफेर का शिकार होगा। हालांकि, बारिश रुकी और बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। यानी उन्हें बाकी बचे नौ ओवर में 85 रन बनाने थे। बारिश टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुई और इसके बाद भारत ने बांग्लादेश के छह विकेट गिरा दिए। लिटन दास का आउट होने टर्निंग पॉइंट रहा। बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बना सकी। भारत यह मैच पांच रन से जीता।
ऐसा लग रहा था कि भारत फिर उलटफेर का शिकार होगा। हालांकि, बारिश रुकी और बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। यानी उन्हें बाकी बचे नौ ओवर में 85 रन बनाने थे। बारिश टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हुई और इसके बाद भारत ने बांग्लादेश के छह विकेट गिरा दिए। लिटन दास का आउट होने टर्निंग पॉइंट रहा। बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बना सकी। भारत यह मैच पांच रन से जीता।