IND vs BAN 1st Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर 42/0, भारत के पास 471 रन की बढ़त
{"_id":"639bdf5d7aa73139b3360aac","slug":"ind-vs-ban-live-cricket-score-india-vs-bangladesh-1st-test-2022-day-3-match-at-zac-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN 1st Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर 42\/0, भारत के पास 471 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 16 Dec 2022 05:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:49 PM IST
खास बातें
India vs Bangladesh (IND vs BAN) 1st Test Day 3: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटग्राम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने पहले पारी में 404 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 150 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी 258 रन बनाकर घोषित की और बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। भारत के पास 471 रन की बढ़त है और उसे जीत के लिए 10 विकेट के जरूरत है। मैच में दो दिन का खेल बचा हुआ है।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:19 PM, 16-Dec-2022
मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 471 रन की बढ़त है और बांग्लादेश के सभी 10 विकेट बचे हुए हैं।
04:16 PM, 16-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल खत्म
तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश ने 513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। इस मैच में दो दिन का खेल बचा हुआ है। बांग्लादेश को जीत के लिए 472 रन की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए 10 विकेट लेने हैं। बांग्लादेश के शान्तो 25 और जाकिर हसन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम को लगातार विकेट लेने होंगे और बांग्लादेश की टीम को समेटकर मैच अपने नाम करना होगा।
विज्ञापन
04:01 PM, 16-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: अब तक कोई विकेट नहीं गिरा
बांग्लादेश ने सात ओवर में बिना विकेट गंवाए 20 रन बना लिए हैं। नजमुल हसन शंतो और जाकिर हसन क्रीज पर हैं। भारत ने बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने शतक जड़ा।03:35 PM, 16-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू
513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शैन्तो और जाकिर क्रीज पर हैं। इस दोनों का आज का दिन निकालना होगा, तभी बांग्लादेश की टीम इस मैच में अपनी हार टाल पाएगी।03:26 PM, 16-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य है।
03:21 PM, 16-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: पुजारा का शतक
चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 19वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 130 गेंदों में 102 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। पुजारा का शतक होने के साथ ही कप्तान राहुल ने भारत की पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए हैं। अब बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य है। मैच में दो दिन से ज्यादा का खेल बचा हुआ और भारत को जीत के लिए 10 विकेट की जरूरत है। वहीं, बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 16-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: भारत की बढ़त 500 रन के पार
इस मैच में भारत की कुल बढ़त 500 रन के पार जा चुकी है। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 250 रन से ज्यादा हो चुका है। चेतेश्वर पुजारा अपने शतक के करीब हैं। वह तेजी से रन बना रहे हैं और जल्दी ही अपना शतक पूरा कर सकते हैं। पुजारा के शतक के बाद भारत अपनी पारी घोषित कर सकता है।02:46 PM, 16-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार
दूसरी पारी में भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। पुजारा अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अब तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे साफ है कि टीम इंडिया जल्द ही अपनी पारी घोषित कर सकती है।02:40 PM, 16-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: चेतेश्वर पुजारा का अर्धशतक
चेतेश्वर पुजारा ने इस मैच में दूसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली है। पहली पारी में भी उन्होंने 90 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 87 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले। भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच चुका है। भारत की कुल बढ़त 450 रन से ज्यादा की हो चुकी है और जल्द ही टीम इंडिया अपनी पारी घोषित कर सकती है।02:37 PM, 16-Dec-2022