{"_id":"66e11e94d522450eaf0e9631","slug":"ind-vs-ban-i-feel-bad-for-sarfaraz-former-selector-k-srikkanth-made-big-statement-on-clash-with-kl-rahul-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: सरफराज और केएल राहुल में किसे मिलना चाहिए प्लेइंग 11 में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने दिया जवाब, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: सरफराज और केएल राहुल में किसे मिलना चाहिए प्लेइंग 11 में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने दिया जवाब, जानें
Wed, 11 Sep 2024 10:07 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:07 AM IST
सार
इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सरफराज को एक बार फिर घरेलू सीरीज में मौका मिला है। हालांकि, उनके अलावा चयनकर्ताओं ने तीन अन्य विकेटकीपरों को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ चुने गए स्क्वॉड में ऋषभ पंत, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को रखा गया है।
विज्ञापन
सरफराज खान
- फोटो : twitter
विस्तार
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में टीम इंडिया की घोषणा की थी। इसमें सरफराज खान और केएल राहुल को शामिल किया गया है। अब सवाल उठता है कि इन दोनों में से किसे पाचवें नंबर पर प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा। अब इस मुद्दे पर पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमाचारी श्रीकांत का बयान भी सामने आया है।
विज्ञापन
तीन विकेटकीपरों को मिला मौका
इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सरफराज को एक बार फिर घरेलू सीरीज में मौका मिला है। हालांकि, उनके अलावा चयनकर्ताओं ने तीन अन्य विकेटकीपरों को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ चुने गए स्क्वॉड में ऋषभ पंत, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को रखा गया है। सरफराज खान ने टेस्ट क्रिकेट में शुरूआती दौर में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज के श्रीकांत का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को वापस लाने का सही फैसला किया है।

सरफराज को प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले टेस्ट में केएल राहुल सरफराज खान से आगे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। के श्रीकांत ने सरफराज खान की जगह केएल राहुल को मौका दिए जाने के विचार का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल लंबे टेस्ट सत्र में भारत की संभावनाओं के लिए अहम होंगे, जिसमें नवंबर से जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी शामिल हैं।

श्रीकांत का बयान
श्रीकांत ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मुझे सरफराज खान के लिए बुरा लग रहा है। टेस्ट क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है। आप अच्छा खेल रहे होते लेकिन जब कोई बड़ा खिलाड़ी वापस आता है तो आपको अपनी जगह गंवानी पड़ती है। उदाहरण के लिए ऋषभ पंत की वापसी हो रही है जिसकी वजह से ध्रुव जुरेल और सरफराज खान अपनी जगह गंवा रहे हैं। केएल राहुल आ रहे हैं। मेरे ख्याल से वे ऑस्ट्रेलिया सीरीज भी अपने पास रख रहे हैं। न्यूजीलैंड भी आ रहा है। केएल राहुल ने विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है, ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।